नई दिल्ली: अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। गैस सिलेंडर बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। अब बिना कहीं जाए और अधिक आसानी से आप घर बैठे ही रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां ग्राहकों को रसोई गैस रिफिल कराने के लिए एक खास सुविधा दे रही हैं। इण्डेन गैस के ग्राहकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करना अब एक मिस्ड कॉल दूर है।
इंडियन ऑयल एलपीजी ग्राहक अब देश के किसी भी हिस्से बस एक मिस्ड कॉल करके अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के लिए इण्डेन द्वारा जारी किया गया नंबर 8454955555 है। बीते कल शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी गई। मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक बेहद आसानी से हो सकेगा। पहले के लिए तरह अब ग्राहकों को लंबे समय तक कॉल होल्ड पर नहीं रखना होगा। इसके साथ ही, मिस्ड कॉल के जरिए बुकिंग का एक फायदा यह भी है आईवीआरएस कॉल्स के तरह ग्राहकों को कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा। इस सुविधा से उन लोगों के लिए एलपीजी गैस बुक करना आसान हो जाएगा, जो आईवीआरएस कॉल में परेशानियों का सामना करते हैं। साथ ही बुजुर्ग लोगों के लिए भी एक सहूलियत मिल सकेगी। बता दें कि तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को भुवनेश्वर से मिस्ड कॉल फैसिलिटी को लॉन्च किया।
वर्ल्ड क्लास प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल (ऑक्टेन 100) के दूसरे चरण का भी अनावरण किया है, जिसे इंडियन ऑयल द्वारा XP100 के नाम से ब्रांड किया गया है। यह पेट्रेाल हाईएंड कारों के लिए होगा। दूसरे चरण में XP100 को 7 अन्य शहरों - चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, कोच्चि, इंदौर और भुवनेश्वर में लॉन्च किया गया है। बता दें कि सबसे पहले इसे राजधानी दिल्ली के लिए लॉन्च किया गया है।
भुवनेश्वर में आज ही एलपीजी कनेक्शन के लिए मिस्ड कॉल सर्विस को भी लॉन्च किया गया है। बहुत जल्द ही इसे देश के अन्य शहरों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। इस दौरान बात करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्युटर्स से कहा कि वो सुनिश्चित करें कि गैस डिलीवरी की अवधि एक दिन से कम कर कुछ घंटे तक किया जाए। वहीं उन्होंने आगे कहा कि देश ने एलपीजी को लेकर एक लंबी दूरी तय की है। 2014 से पहले करीब 6 दशक में एलपीजी कनेक्शन 2 करोड़ लोगों के पास था। अब पिछले 6 साल में यह बढ़कर 30 करोड़ तक पहुंच गया है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित