Crude oil फिर तेजी दर्ज कर रहा है। वही, आज सोमावद को आरबीआई के रिस्क वेटेज वाले फैसले की ही चर्चा है आइए जानते हैं बिजनेस और देश-दुनिया की बड़ी खबरें।

Advertisement

डॉलर

शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स लगभग आधा परसेंट गिरकर ढाई महीने के निचले स्तर पर 103.75 के पास फिसला।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए पीवी रामप्रसाद रेड्डी ने कैसे बनाई 57,000 करोड़ रु की कंपनी

आईसीसी वर्ल्ड

वर्ल्ड कप में निरंतर 10 मैचों की ऐतिहासिक जीत के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से भारत हारा।

कमोडिटी रिपोर्ट

शुक्रवार को कच्चा तेल 4 महीने के निचले स्तर से 4 फीसदी उछल कर फिर से 80 डॉलर के ऊपर निकल गया है। हल्की नरमी के साथ सोना 1980 डॉलर तो चांदी पौने चौबीस डॉलर के पास है।

Advertisement

एसबीआई कार्ड पर असर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के रिस्क वेटेज बढ़ाने के बाद एसबीआई कार्ड को कैपिटल एडिक्वेशी रेश्यो 4 फीसदी तक घटने की आशंका है। एस एंड पी ग्लोबल की तरफ से कहा गया है कि इंडियन बैंकों के कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो पर 60 बेसिस प्वाइंट्स का असर संभव लेकिन एसेट क्वालिटी सुधरेगी।

ग्लोबल मार्केट्स

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को छोटे दायरे में हरे निशान के साथ सपाट बंद हुए। डाओ 1 अंक ऊपर तो नैस्डैक 11 अंक चढ़कर साढ़े 3 महीने की ऊंचाई पर कायम है।

Advertisement

रिटेल इन्वेस्टर्स

ब्रोकर के प्लेटफॉर्म पर तकनीकी समस्या आ जाने के वजह से कई निवेशक फंस जाते हैं, अपने सौदे वो काट नहीं पाते, ऐसे में इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस प्लेटफॉर्म काम आता है। आज बीएसई ने लॉन्च कर दिया हैं। हालांकि
सेबी ने इसे लेकर 30 दिसंबर 2022 को ही एक सर्कुलर जारी किया था।

यह प्लेटफॉर्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसे सभी मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस मिलकर मैनेज करेंगे, जिसमें एनएसई, बीएसई, एमसीएक्स, एमएसई, एनसीडीईएक्स शामिल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sunrest Lifescience IPO: शेयर की हुई फ्लैट लिस्टिंग, जानिए डिटेल