नई दिल्ली, मार्च 16। पेट्रोल और डीजल महंगा होने के शोर के बीच अब उम्मीद बंध रही है कि एक या दो दिन के अंदर ही यह सस्ता हो सकता है। इसकी मुख्य वजह है कि कच्चा तेल काफी सस्ता हो गया है। कच्चा तेल देखते ही देखते 20 दिनों के दौरान 100 डालर से बढ़कर करीब 140 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इसके अलावा रूस और यूक्रेन विवाद के चलते आशंका जताई जा रही थी कि यह 300 डालर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कच्चा तेल में आई बड़ी गिरावट के चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि किसी भी दिन पेट्रोल और डीजल सस्ता होने जा रहा है।
आइये इस बात को डिटेल में समझते हैं।
कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल का रेट पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी से ऊपर और नीचे गया है। बीते 20 दिनों में 140 डालर प्रति बैरल तक गया और अब क्रूड ऑयर का रेट 100 डालर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है। इस वक्त कच्चा तेल गिरावट के साथ करीब 99.84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है।
ब्रेंटआयल की कीमतें 28 फरवरी को 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थीं। इसके बाद इसके रेट में तेज बढ़त आई और यह 7 मार्च 2022 को 14 साल के उच्च स्तर यानी 139 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू गया था। इसके बाद से इसमें लगातार तेज गिरावट दर्ज हो रही है। इसके चलते 7 मार्च से लेकर 16 मार्च 2022 के बीच में ही अब क्रूड आयल की कीमतें गिरकर 100 डालर के अंदर आ गई हैं। इस प्रकार से करीब 1 हफ्ते में ही क्रूड आयल की कीमतें करीब 40 डालर प्रति बैरल कम हो गई हैं। कच्चे तेल के रेट में कमी भारत के लिए अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है।
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले 132 दिनों से स्थिर बने हुए हैं। देश में पेटोल और डीजल के दाम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड मिलकर तय कर करती हैं। ऐसी आशंका लगाई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में मतगणना खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल एकदम से महंगा कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हीं हुआ है। एक जानकारी के अनुसार 132 दिन (4 नवंबर 2022) पहले, जब से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले हैं, उस वक्त क्रूड ऑयल का दाम 81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। ऐसे में जिस तेजी से क्रूड के दाम कम हो रहे हैं, उससे उम्मीद बंधती है कि कुछ ही दिनों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। हालांकि यह कितना सस्ता होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है। अगर टैक्स भी घटाया जाए तो यह ज्यादा सस्ता हो सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति