Crude Oil Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर जल्द ही खुशखबरी मिलने के आसार नजर आने लगे हैं. ग्लोबल मार्केट में तेजी से गिर रहे कच्चे तेल की कीमतों से उम्मीदें और बढ़ गई हैं. क्रूड ऑयल प्राइसेज करीबन 4 साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल और डीजल के भाव घट सकते हैं.
WTI क्रूड ऑयल का अक्टूबर फ्यूचर्स मंगलवार को 3.5% की गिरावट के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल पर फिसल गया, जोकि इस साल अब तक 7.4% सस्ता हो चुका है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल का नवंबर फ्यूचर्स भी 69.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. यह 2.14 डॉलर या 3% की गिरावट के साथ इस साल अब तक करीब 10 फीसदी तक फिसल गया है. लगातार गिरावट की वजह से क्रूड की कीमतें दिसंबर 2021 के लेवल पर आ गई हैं.
कच्चे तेल की कीमतों में क्यों है गिरावट?
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के लिए कई ट्रिगर्स हैं. चीन में खपत में कमी ने ओपेक के नजरिए को काफी प्रभावित किया है, जिसकी वजह से पिछले महीने भी उनके मांग पूर्वानुमान में कमी आई थी. इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में ग्रोथ से चीन में मांग में गिरावट की चिंता बनी हुई है, जिससे ग्लोबल ऑयल मार्केट पर असर पड़ रहा है. क्योंकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल खरीदार है. इसके अलावा तूफान फ्रांसिन भी सप्लाई को प्रभावित कर रहा है.
देश में इसी साल बदले थे पेट्रोल-डीजल के रेट्स
देश में सरकारी कंपनियों ने इसी साल फ्यूल रेट्स में कटौती की थी, जोकि मार्च में हुआ था. इसके तहत 14 मार्च, 2024 को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां IOCL, HPCL और BPCL ने इसका ऐलान किया था. इसके बाद से अब तक कीमतों में कोई कटौती नहीं की. लेकिन कच्चे तेल में तेज गिरावट से एक बार फिर फ्यूल रेट्स में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
क्यों महंगा होता है पेट्रोल-डीजल के भाव?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित