Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में आज 4% से ज्यादा की गिरावट आई। यह गिरावट तब हुई जब अमेरिका और ईरान ने युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए शांति समझौते पर सहमति की घोषणा की। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 3.95% गिरकर 83.88 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत 4.68% गिरकर 80.91 डॉलर हो गई। शुक्रवार को दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में 3% से ज्यादा की गिरावट आई थी।

Advertisement

अमेरिका-ईरान में हो गया समझौता?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और ईरान शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे। पाकिस्तान ने इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है।"

Advertisement

क्या अब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तुरंत असर देखने को नहीं मिल सकता है। वहीं, कच्चे कीमतों पर तुरंत असर पड़ेगा। हालांकि, चूंकि हर दिन 10-12 मिलियन बैरल तेल का प्रोडक्शन सप्लाई चेन से बाहर हो गया है, इसलिए बंद हुई फैसिलिटीज शायद तुरंत दोबारा शुरू न हो पाएं। कुछ फैसिलिटीज को नुकसान भी पहुंचा है, जिससे हालात सामान्य होने में ज्यादा समय लगेगा। तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर यानी लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने में काफी समय लगेगा।

Advertisement

समुद्री रास्ते के अहम पॉइंट (चोकपॉइंट) से सप्लाई में कुछ आसानी हो सकती है, लेकिन तीन महीने से ज़्यादा समय से चल रही जंग में रिफाइनिंग सुविधाओं और गैस फील्ड्स को नुकसान पहुँचने के कारण, प्रोडक्शन और सप्लाई को जंग से पहले के स्तर पर लाने में काफी समय लग सकता है।