Credit Card : आज के वक्त में कई सारे लोग है जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित कैसे रखना हैं इसके बारे में बहुत काम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी एक क्रेडिट कार्ड यूजर है और आपको इसको कैसे सुरक्षित रखे इसके बारे में अधिक नहीं पता तो फिर आइए जानते हैं कि अपने क्रेडिट कार्ड की सेफ्टी के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Advertisement

अपने क्रेडिट कार्ड की सेफ्टी के लिए सबसे जरूरी यह होता है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपने पास संभाल कर रखे और इसको किसी और को उपयोग करने के लिए न हैं। अपने कार्ड की सुरक्षा के लिए यह कितना जरूरी है। यह तो सभी लोग जानते है लेकिन कई लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं।

Advertisement

इसी वजह से आपको हमेशा ही कार्ड को अपने अपनी नजरों के सामने रखना चाहिए। विशेष तौर पर आपको जब ध्यान रखना चाहिए। जब आप इसे शॉपिंग के लिए स्वाइप करने जाते हैं।

इसके साथ ही एक सुरक्षित पिन आपके लेन - देन में सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर को जोड़ता है। इसी वजह से आपको ऐसा पिन रखना चाहिए। जिस पिन का कोई भी व्यक्ति आसानी से अनुमान न लगा सकें।

Advertisement

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग की संभावना कम हो, इसके लिए आपको हर 6 महीने में अपने पिन को बदलते रहना चाहिए।

वहीं, आपको कभी भी अपना पिन या फिर ओटीपी किसी के भी साथ में साझा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने पिन को कही लिखकर रखने से भी बचना चाहिए।

Advertisement

इसके साथ ही आपको अपने फोन में कार्ड लेन देन से जुड़े हुए सभी ट्रांजेक्शन को चेक करते रहना चाहिए। अगर आपके क्रेडिट कार्ड से कोई भी ऐसा टट्रांजेक्शन होता है। जिसको आपने नहीं किया है तो फिर आपको तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए।