Credit Card usage precaution : लोगों के पास अपना खर्चा मेंटेन करने के लिए क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन विकल्प है। आज के सयम में ज्यादेतर लोग इसका उपयोग भी करते हैं। क्रेडि कार्ड एक ऐसी सुविधा है, जो पैसे न होन की स्थिती में भी आपको खर्च करने की इजाजत देती है। क्रेडिट कार्ड लिमिट से खर्च करने की लिमिट तय होती है। इसका उपयोग करके बैंक द्वारा जारी लिमिट के आधार पर ही खर्च किया जाता है। बैंक लोगों की कमाई के आधार पर क्रेडिट कार्ड देते हैं।
क्रेडिट कार्ड से लिए गए पैसो पर लोन की अपेक्षा ज्यादा ब्याज (Credit Card Interest Rate) देना होता है, लेकिन अगर समय से पहले भुगतान किया जाता है तो, किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता है। और भी कुछ गलतियां है क्रेडिट कार्ड होल्डर को नुकसान पहूचाती हैं। चलिए इन सबके विषय में आपको बताते हैं।
एक से अधिक क्रेडिट कार्ड न लें
अगर आपके पास पहले से एक क्रेडिट कार्ड है आप दूसरा भी लेने की सोच रहे हैं तो आपको इसकी आवश्यकता के विषय में सोचना चाहिए। अगर कोई जरूरत न हों तो दूसरा क्रेडिट कार्ड न बनवाएं।
जानकार कहते हैं कि क्रेडिट कार्ड से सोच समझ के ट्रांजेक्शन करें। ज्यादा ट्रांजेक्शन करने आप पर लोन अधिक हो जाएगा। आप यह तय करें की क्रेडिट कार्ड का उपयोग कहां किया जा सकता है। छूट के चक्कर में पड़कर ज्यादे पैसे खर्च न करें। ऐसा करने से उधारी बढ़ जाती है।
क्रेडिट कार्ड लिमिट तक न करें खर्च
कई बार ऐसा होता है कि सीबील स्कोर बढ़ान के लिए लोग क्रेडिट कार्ड के लिमिट के बराबर खर्च कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से पैसे न चुका पाने का खतरा बना जाता है। पैसे न चुका पाने की स्थिती में ब्याज की भरपाई करनी पड़ती है। आप को चाहिए की आप जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। इससे आपका फाइनेंस बना रहेगा।
जब लोग क्रेडिट कार्ड का लोन भर नहीं पाते हैं तो वह लोन की ईएमआई बनवा लेते हैं। ऐसा करना नुकसानदायक है। किस्त बनवाने पर ब्याज दर ज्यादा लगती है। इसलिए किस्त बनवाने से पहले एक बार सोंचे जरूर।
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?