CP Radhakrishnan Net Worth: एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) चुनाव जीत जीत गए हैं, उन्होंने इंडिया गढ़बंधन के उम्मीदवाद सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले हैं। विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी को 300 वोट मिले हैं।
सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक अनुभव, करोड़ों की संपत्ति और सबसे बड़ी बात सादगी भरा जीवन उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। हैरानी की बात यह है कि करोड़पति होने के बावजूद उनके पास न तो कोई कार है और न ही टू-व्हीलर जो अपने आप में उनके जीवन को अलग बनाता है।
तिरुपुर से निकली नई पहचान
तमिलनाडु के तिरुपुर में सीपी राधाकृष्णन का जन्म हुआ। बचपन से ही वे पढ़ाई में होसियार रहे। उन्होंने न्होंने वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज, थूथुकुडी से बीबीए किया। इतना ही नहीं अपने एजुकेशन के दिनों में अकादमिक्स तक सीमित नहीं रहे, बल्कि टेबल टेनिस के चैंपियन भी बने।
राजनीति का लंबा सफर
महज 16 साल की उम्र में राजनीति में भाजपा के साथ जुड़ते हुए कदम रखा और निरंतर अभी भी सक्रिय बने हुए हैं। साल 1998 और 1999 में उन्हें कोयंबटूर से सांसद चुना गया। उन्होंने संसद में कई अहम समितियों में काम किया।
साल 2004 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। इसके अलावा भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 93 दिन की रथ यात्रा निकाली, जिसने उन्हें जनता के करीब ला दिया और राज्य की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बना दिया।
67 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति
चुनाव आयोग में जमा किए हलफनामे के मुताबिक, राधाकृष्णन के पास 67 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
नकद राशि (खुद और पत्नी मिलाकर) - करीब ₹25 लाख
बैंक जमा और निवेश - ₹1.34 करोड़ से ज्यादा
बीमा पॉलिसी - ₹1.36 करोड़
सोना (1284 ग्राम) - ₹31.5 लाख
हीरे (152 कैरेट) - ₹1.06 करोड़
अचल संपत्ति (Immovable Assets):
कृषि भूमि - ₹35 करोड़ से अधिक
गैर-कृषि भूमि - ₹5.30 करोड़
कमर्शियल बिल्डिंग - ₹6.63 करोड़
तिरुपुर में आवासीय भवन - ₹1.50 करोड़
इसके बावजूद उनके पास कोई कार या बाइक नहीं है, जो उनकी सादगी को और खास बना देता है।
कारोबार से भी जुड़ा है नाम
सीपी राधाकृष्णन का परिवार राजनीति के अलावा कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। उनका टेक्सटाइल इंडस्ट्री में गहरा योगदान है। वे स्पाइस टेक्सटाइल, गुहन टेक्सटाइल मिल्स और परानी स्पिनिंग मिल्स जैसी कंपनियों से जुड़े हैं।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?