नई द‍िल्‍ली: कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे मेडिकल वर्कर्स के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने नई पहल की है। कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में जुटे अपने मेडिकल स्टाफ के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने एक नई पहल की है। सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में कोविड-19 के ट्रीटमेंट में जुटे स्टाफ को एक महीने की अतिरिक्त सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सेवन हिल्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में कार्यरत मेडिकल स्टाफ को अतिरिक्त पेआउट भी दिया जाएगा। बता दें सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की चीफ एग्जीक्युटिव तरंग ​ज्ञानचंदानी ने कहा, 'हम पूरी आरएफएच टीम के लिए बहुत आभारी हैं और उनको धन्यवाद देते हैं।

Advertisement

कर्मचार‍ियों को मि‍लेगी एक महीने की अतिरिक्त सैलरी
कोव‍िड के खिलाफ इस युद्ध के लिए एक टीम के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं। हम असली योद्धा और असली नायक हैं। हमें इन कठिन समय में विशेष रूप से सेवन हिल्स में हमारी टीम और आरएफएच में ईआर आइसोलेशन यूनिट की बेजोड़ प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और समर्थन पर बेहद गर्व है। वहीं उन्होंने कहा, आरएफएच के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित 'मौजूदा प्रयासों और उत्साह' के लिए यह एक सराहना राशि है। इसके साथ ही कर्मचारियों को उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में कर्मचारी तत्परता से मदद कर रहे हैं। इसके लिए हम उन्हें आभार और सराहना के तौर पर एक महीने की अतिरिक्त सैलरी देंगे।

Advertisement

सेवन हिल्स, दो आइसोलेशन यूनिट और ईआर में हमारे बहादुर फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी के अलावा अतिरिक्त पेआउट भी दिया जाएगा। संकट के समय में जो कर्मचारी हॉस्टल में नहीं है, वर्तमान में आरएफएच से काम कर रहे हैं और अस्पताल आ रहे हैं, उनके लिए ग्रोसरीज बैग्स वितरित किए जाएंगे। इस बात का भी जिक्र क‍िया कि हमने सुनिश्चित किया है कि हाई रिस्क एरिया में काम कर रहे फ्रंटलाइन स्टाफ को सबसे बेहतरीन पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट उपलब्ध कराया जाए।

Advertisement

परिवार के सदस्य के संक्रमित होने पर रिलायंस उठाएगा पूरा खर्च
इसके साथ ही 15 मार्च के बाद किसी भी वीजिटिंग कंसल्टेंट्स (मेडिकल और सजर्न) से कोई भी एफिलिएशन चार्ज नहीं वसूला जाएगा। सभी कर्मचारियों को फ्री बस सर्विस उपलब्ध कराते रहेंगे। यात्रा के दौरान उनके लिए पानी, बिस्किट और मास्क की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान आरएफएच स्थित सभी स्टाफ के लिए मुफ्त खाने की व्यवस्था जारी रहेगी। परिवार के सदस्य के संक्रमित होने पर पूरा खर्च उठाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर कोई कर्मचारी या उसके परिवार का कोई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो रिलायंस फाउंडेशन के तहत अस्पताल में इलाज और सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएंगे।

Advertisement