नई दिल्ली, सितंबर 28। दुनिया में ढेरों फल हैं। जाहिर है कोई न कोई फल तो सबसे महंगा होगा ही। यहां हम आपको इस खबर में दुनिया के सबसे महंगे फल की तो नहीं, मगर सबसे महंगे अंगूर की जानकारी देंगे, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे फलों में होती है। ये है रूबी रोमन अंगूर। गौरतलब है कि भारतीय मुद्रा में रूबी रोमन अंगूर के एक दाने की कीमत 30000 रु है। जानते हैं इस अंगूर की खूबियां।
सबसे महंगी खाने की चीजों का चलन समय के साथ बढ़ता जा रहा है। इससे पहले सबसे महंगे मशरूम, बिरयानी, वड़ा पाव और यहां तक कि आइसक्रीम की कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे अंगूरों के बारे में। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार जापान में कई तरह के अंगूर मौजूद हैं, जो कि माणिक यानी रूबी रंग के होते हैं। इन्हीं में एक है रूबी रोमन अंगूर। इसी के एक पीस की कीमत 30,000 रु है।
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूबी रोमन अंगूर को दुनिया में सबसे महंगा अंगूर बताया जाता है। खाने वाला भी इस अंगूर को खरीदने से पहले दो बार सोचेगा। ये दुर्लभ हैं और खास जलवायु कंडीशन और तापमान में ही बढ़िया तरह से उगते हैं और बढ़िया स्वाद पेश करते हैं। कहा जाता है कि 2020 में अंगूर के केवल 25,000 गुच्छों की बिक्री हुई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन अंगूरों का एक गुच्छा 2020 में एक नीलामी में 12,000 डॉलर (8.8 लाख रुपये) तक में बेचा गया था। सुपरमार्केट में एक अंगूर (क्वालिटी के आधार पर) आपको 90-450 डॉलर के बीच की कीमत पर मिलेगा। यानी भारतीय मुद्रा में करीब-करीब 30-32 हजार रु। ऐसे दो अंगूरों में ही आपको ढेर सारा सोना मिल जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन अंगूरों के उत्पादन के मामले में आकार, रंग और कई अन्य फैक्टर इन्हें महंगा बनाते हैं। ये औसत अंगूर की तुलना में आकार में चार गुना बड़े होते हैं। इस रसदार और मीठे फल में पोषण के लिए एक खास लिमिट में प्रकाश और तापमान की आवश्यकता होती है।
इन खास अंगूरों में प्रत्येक का वजन 20 ग्राम से अधिक होता है। बता दें कि इन अंगूरों को 2008 में नए प्रीमियम किस्म के फलों के रूप में बाजार में उतारा गया था। ये अंगूर खास कर जापान के इशिकावा प्रान्त में उगाये जाते हैं। इस अंगूर की तरह इंग्लैंड का एक खास अनानास होता है, जिसे लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स के नाम से जाना जाता है। ये भी काफी महंगे होते हैं। इस अनानास के रॉयल होने का अंदाजा इसके नाम से ही लगाया जा सकता है। ये अनानास इंग्लैंड में उगता है। अगर आप खाना चाहें तो आपको एक अनानास के लिए 1.5 लाख रु अदा करने होंगे। हैरानी की बात ये है कि इस अनानास को तैयार होने में 2 साल लगते हैं। इसीलिए ये और स्पेशल हो जाता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका