नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति फंड (पीएम-केयर) की घोषणा की है। इस फंड का इस्तेमाल कोरोनावायरस के खिलाफ भारत की जंग में किया जाएगा। खास बात ये है कि इस फंड में आम जनता योगदान दे सकती है। पीएम मोदी ने लोगों से पीएम-केयर्स फंड में योगदान करने के लिए कहा है ताकि कोरोनवायरस महामारी का मुकाबला किया जा सके। कोरोनावायरस ने भारत में 21 और दुनिया भर में 25,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। पीएम ने ट्वीट करके कहा है कि सभी वर्गों के लोग कोरोना से जंग में योगदान देने के इच्छुक हैं। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए पीएम-केयर्स फंड बनाया गया है। पीएम के मुताबिक इस फंड से भारत को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकेगा।
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कृपया PM-CARES फंड में योगदान करें। यह फंड आगे आने वाले समय में भी इसी तरह की संकटपूर्ण स्थितियों में काम आएगा। उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया, जिसमें फंड के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। पीएम मोदी के मुताबिक PM-CARES फंड में छोटी राशि भी डोनेट की जा सकती है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा और नागरिकों की सुरक्षा पर रिसर्च को प्रोत्साहित करेगा। पीएम ने कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए भारत को स्वस्थ और अधिक समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें।
- खाते का नाम : PM CARES
- खाता संख्या : 2121PM20202
- IFSC कोड : SBIN0000691
- स्विफ्ट कोड : SBININBB104
- बैंक और शाखा का नाम : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली मुख्य शाखा
- UPI ID : pmcares@sbi
1. डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
2. इंटरनेट बैंकिंग
3. यूपीआई (BHIM, PhonePe, Amazon Pay, Google Pay, PayTM, Mobikwik, आदि)
4. आरटीजीएस / एनईएफटी
बता दें कि इस फंड को दान करने पर धारा 80 (जी) के तहत आय कर से छूट मिलेगी। बॉलिवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फंड में 25 करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा भी कर दी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान