नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते मई में लगातार दूसरे महीने भारत के सोने के आयात में 99 फीसदी की गिरावट आई है। मई 2019 के के मुकाबले मई 2020 में देश का सोना आयात 99 फीसदी लुढ़का है। पिछले साल मई में आयात किए गए 105.8 टन के मुकाबले इस साल समान महीने में सिर्फ 1.3 टन सोने का आयात हो सका। इससे पहले अप्रैल में भारत में सिर्फ 50 किलो सोने का आयात हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन के बाद सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता भारत ही है।
25 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, जिससे एयरलाइंस बंद हो गईं और अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, मगर बावजूद इसके ज्वैलर्स को सितंबर से पहले मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। इसकी मुख्य तौर पर दो वजहें हैं, जिनमें वित्तीय तनाव और स्थानीय सोने की कीमतों का काफी ऊपर पहुंच जाना शामिल है। बता दें कि 2020 के पहले 5 महीनों (जनवरी से मई तक) में भारत में सोने का आयात 80 फीसदी से अधिक गिर कर 75.46 टन रह गया है।
अप्रैल में भारत के सोने के आयात में 99.9 फीसदी की गिरावट आई थी। अप्रैल में भारत का सोना आयात करीब 30 सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसकी एक ही वजह आंकी गई थी और वो है लॉकडाउन। दरअसल लॉकडाउन के कारण हवाई यात्रा और ज्वेलरी की रिटेल दुकानों के खुलने पर पूरी तरह पाबंदी रही है। पिछले साल अप्रैल में देश में 110.18 टन सोना आयात किया गया था। पिछले साल अप्रैल में 3.97 अरब डॉलर का सोना भारत में आयात किया गया था, जबकि इस साल अप्रैल में केवल 28.4 लाख डॉलर का ही सोना आ सका था।
सर्राफा बाजार में सोने का भाव 348 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 46,959 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 0.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिससे सोने की कीमतें 46,101 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर रहीं। वहीं चांदी की चमक में भी इजाफा हुआ। चांदी 47,440 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम 10.60 डॉलर बढ़ कर 1693.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 17.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हो रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका