नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। कोरोनावायरस के लिए सामने आया है कि ये नोटों पर हो सकता है और फैल भी सकता है। इसी के मद्देनजर आरबीआई और बैंक लोगों को नोटों का कम इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच करेंसी नोटों पर एक और बड़ी खबर आई है। दरअसल नोटों की छपाई रोक दी गयी है। कोरोनावायरस के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद करेंसी प्रेस में नोटों की छपाई का काम 31 मार्च तक के लिए रोक दिया गया है।
नासिक की करेंसी प्रेस में नोटों की छपाई 2 वजहों से रोकी गई है। पहली तो यह कि नोटों की छपाई का लक्ष्य भी करीब-करीब पूरा हो चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार करेंसी नोट प्रेस ने नोटों की छपाई का 99 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह लक्ष्य 20 मार्च तक पूरा हो चुका है। दूसरा मसला है महाराष्ट्र में चल रहे लॉकडाउन का। महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में कर्फ्यू का ऐलान किया है। जिसकी वजह से वे चीजें बंद रहेंगी जो जरूरी नहीं हैं। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 का आंकड़ा पार कर गई है।
नोटों से कोरोना के फैलने की संभावना को देखते हुए सरकार, आरबीआई और बैंकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे कैश के इस्तेमाल के बजाय डिजिटल पेमेंट के जरिये लेन-देन करें। करेंसी नोट पूरे दिन भर में कई लोगों के हाथों से गुजरते हैं और यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के हाथ से छूकर वे नोट आप तक पहुंचे तो और लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए सरकार और बैंक कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट के जरिये लेन-देन का सुझाव दे रहे हैं।
कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर एक जगह अधिक लोग इकट्ठे न हों इसके उपाय किये जा रहे हैं। इसलिए बैंकों ने भी अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे ब्रांच न आयें और इसकी बजाय ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करें। आईसीआईसीआई बैंक ने तो एक खास ऐप तक लॉन्च कर दी है, जिससे आप घर बैठे बैंक की ढेर सारी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा बैंकों ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि नकदी के बजाय यूपीआई, नेट बैकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे डिजिटल पेमेंट माध्यमों का उपयोग किया जाये। इससे उन्हें न तो बैंक जाना पड़ेगा और न ही कैश को छूने की जरूरत होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान