नई दिल्ली: पिछले चार दिनों से सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में लगातार हो रही गिरावट थम गई है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 314 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50136 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी का हाजिर भाव आज 2372 रुपये उछाल के साथ 58843 पर पहुंच गया है। अगर पिछले चार दिनों की बात करें तो सोना 1798 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुका था। वहीं चांदी 9434 रुपये प्रति किलो गिर चुकी थी। आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों धातुओं में तेजी आई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37602 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 58843 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वायदा कारोबार में सोने के दाम में शुक्रवार को भी गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 133 रुपये यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 49,771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 49,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 167 रुपये यानी 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 49,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गुरुवार को वायदा कारोबार बंद होने के समय दिसंबर अनुबंध वाले सोने का दाम 49,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह एमसीएक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 407 रुपये यानी 0.68 फीसद की गिरावट के साथ 59,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 59,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 510 रुपये यानी 0.83 फीसद टूटकर 60,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। गुरुवार को वायदा कारोबार बंद होने के समय मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 61,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 4.40 डॉलर यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 1,872.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 1,867.83 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 23.18 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.14 डॉलर यानी 0.62 फीसद की गिरावट के साथ 23 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका