Jio Financial Services: जब से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने पहले वित्तीय परिणाम जारी किए हैं, शेयर में गिरावट देखी जा रही है। आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 217 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने 16 अक्टूबर 2023 को, कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। इसमें कंपनी ने शुद्ध लाभ में 101% QoQ की वृद्धि के साथ 668 करोड़ रुपये की वृद्धि की घोषणा की थी।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने विचाराधीन तिमाही के लिए अपनी कुल आय 608 करोड़ रुपये घोषित की थी। अप्रैल-जून तिमाही में इसकी ब्याज आय 202 करोड़ रुपये से घटकर 186 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान बताया गया था कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एआर गणेश को ग्रुप सीटीओ नियुक्त किया है।
वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद से लगातार रेट में गिरावट के चलते इस वक्त कंपनी की मार्केट कैप करीब 1,39,772.25 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर का 52-सप्ताह की उच्चतम कीमत क्रमशः 278.20 रुपये प्रति शेयर और 52-सप्ताह की निचली कीमत 205.15 रुपये प्रति शेयर रही है।
पिछले 1-सप्ताह में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 2.55% की गिरावट देखी गई। वहीं पिछले 2-सप्ताह में 2.31% की गिरावट आई और पिछले 1-महीने में 5.75% की गिरावट आई है।
कंपनी का लक्ष्य एक पूर्ण-सेवा वित्तीय सेवा फर्म के रूप में स्थापित होना है। कंपनी का मानना है कि अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना में देश में वित्तीय निवेश उत्पादों की पहुंच कम है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी पहले ही पर्सनल लोन और कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन जैसे प्रॉडक्ट लॉन्च कर चुकी है और अब वह बिजनेस और मर्चेंट लोन पेश करने की योजना बना रही है।
नोट: यहां पर जियो फाइनेंशियल कंपनी के बारे में बताया जा रहा है। यह शेयर को खरीदने या बेचने की राय नहीं है। कृपया निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला वित्तीय सलाहकार की राय लेकर ही करें।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें