नई दिल्ली, सितंबर 19। शेयर बाजार की दुनिया बहुत अजीबो-गरीब है। कोई भी यहां अमीर बन जाता है और किसी को भारी नुकसान होता है। जो लोग इस दुनिया में अमीर बने हैं उनमें विजय केडिया भी शामिल हैं। विजय केडिया ने 19 साल का आयु में शेयर बाजार कदम रखा था। वे आज केडिया सिक्योरिटीज के ओनर हैं। केडिया मिडकैप शेयरों के बादशाह के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने शेयर बाजार से 792 करोड़ रु संपत्ति बनाई। वे भारत के नंबर 1 शेयर बाजार निवेशक स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला को अपना गुरु मानते थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार केडिया पोर्टफोलियो में मार्च 2022 में 16 शेयर थे। केडिया अन्य निवेशकों को भी निवेश के 5 टिप्स देते हैं। इन टिप्स से उन्होंने खुद पैसा कमाया है। आगे जानिए ये टिप्स।
निवेश को रखें ईजी
केडिया के अनुसार निवेश आसान है, इसे मुश्किल न बनाएं। वे कहते हैं कि अगर आपके सामने किसी कंपनी की जानकारी का बहुत सारा डेटा नहीं है तो उस कंपनी में निवेश करना सही नहीं होगा ऐसा नहीं है। एनालिसिस करते समय मुश्किल चीजें जानने के बाद ही आप निवेश करेंगे ऐसा भी नही हैं।
केडिया कहते हैं कि ब्रोकर रेकॉर्ड्स को पढ़ना जरूर है। वह खुद तमाम ब्रोकर्स की रिपोर्ट पढ़ते हैं। उनके अनुसार नयी और लेटेस्ट के साथ साथ पुरानी रिपोर्ट्स को भी पढ़ा जा सकता है। केडिया का मानना है कि ब्रोकर्स की रिसर्च रिपोर्ट पढ़ने से निवेशकों की एनालिसिस स्किल्स बेहतर होगी। इससे वे यह जान पाएंगे कि कैसे बेहतर स्टॉक चुनें। उनके अनुसार 500 रिपोर्ट पढ़ने वाला निवेशक अच्छा एनालिस्ट बन सकता है।
केडिया ने एक बार अपनी एक स्पीच में कहा था कि निवेश किसी डिग्री से सीखा नहीं जा सकता। बल्कि वे मानते हैं कि इसके लिए शेयर बाजार की स्टडी करना और जानकारी जुटाना और धैर्य और साहस रखना जरूरी है। असल में शेयर बाजार में जब उतार-चढ़ाव आता है तो निवेशक टेंशन में आ जाते हैं। ऐसे में वे गलत फैसला ले सकते हैं। उतार-चढ़ाव में धैर्य और साहस रखें।
केडिया के अनुसार कंपनी के शेयरों पैसा लगाने से पहले उसके मैनेजमेंट को परखें। मैनेजमेंट की एनालिसिस नहीं करने पर आपको नुकसान हो सकता है। किसी कंपनी का मैनेजमेंट ही खराब हो तो आपको नुकसान हो सकता है। इसके लिए वे उदाहरण देते हैं कि गाड़ी अच्छी और महंगी हो, पर ड्राइवर अच्छा न हो तो एक्सिडेंट का खतरा रहता है।
केडिया के अनुसार निवेशक को अपने निवेश का रिव्यू जरूर करना जरूरी है। ये सलाह तो हर जानकार कहता ही है। केडिया के अनुसार इससे ये आप समझेंगे कि कंपनी में निवेशित रहें या दूसरी कंपनी में निवेश करें। कंपनी अपना फोकस बदले (कुछ और नया प्रोडक्ट बनाने लगे) या मैनेजमेंट में बदलाव आये तो रिव्यू जरूरी हो जाता है। नियमित अंतराल पर रिव्यू करते रहें। इससे आप सही जगह निवेश कर पाएंगे। इन चीजों को ध्यान में रख कर पैसा लगाने पर आपको प्रोफिट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें