नयी दिल्ली। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो तुरंत निपटा लें। यदि आपको अपने बैंक में कोई भी काम है तो कोशिश करें कि इसी हफ्ते आपका काम हो जाए। वरना आपको बैंक का काम निपटाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में बैंकों में कई छुट्टी पड़ रही हैं। छुट्टियों के चलते कई दिन बैंकों में कोई काम नहीं होगा। जानते हैं छुट्टियों की डिटेल।
आने वाले हफ्ते के बाद 27 मार्च से 4 अप्रैल तक के सप्ताह में सिर्फ 2 दिन ही बैंकों में काम होगा। यदि आपने इस हफ्ते बैंकिंग से जुड़ा अपना काम न निपटाया तो फिर 4 अप्रैल तक 2 दिन छोड़ कर आपको बैंक में कोई सर्विस नहीं मिल पाएगी।
पटना वालों को जानकारी दे दें कि शहर में लगातार 4 दिन बैंकों में कोई काम नहीं होगा। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट में 30 मार्च का अवकाश है। जबकि 31 मार्च को इसलिए कोई काम बैंकों में नहीं होगा, क्योंकि वे वित्त वर्ष 2020-21 का आखिरी दिन होगा। बैंक अपने सालाना खातों को बंद करते हैं। इसलिए 1 अप्रैल को भी कोई काम नहीं हो पाएगा।
2 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। इस लिहाज से यदि 27 मार्च के बाद बैंकिंग शेड्यूल पर नजर डालें तो 27 मार्च को महीने का आखिरी शनिवार है, इसलिए छु्ट्टी होगी। फिर 28 मार्च को रविवार और 29 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 30 मार्च को पटना में बैंकों में अवकाश रहेगा। मगर शहरों में बैंकों में इस दिन काम हो सकता है। फिर 31 मार्च को वित्त वर्ष के आखिरी दिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।
1 अप्रैल को अपने खाते बंद करने के लिए बैंक बंद रहेंगे। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे होगा, जबकि 3 अप्रैल को शनिवार का दिन वर्किंग डे होगा। फिर 4 अप्रैल का रविवार होगा। यानी इस पूरी अवधि में आपको सिर्फ 2 ही दिन काम के लिए मिलेंगे।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान