Commercial LPG Gas cylinder rate cut from today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कटौती की गई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,856.50 रुपये रह गई है। इस सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी की गई है। पहले दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,028 रुपये में मिल रहा था। घटी हुई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गईं हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने कमी दर्ज की गई है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शिलय कामों में होता है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर में अंतिम बार 1 मार्च को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103.00 रुपये है।
आज कीमतों में कमी के बाद मुंबई में अब 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1960.50 रुपये, कोलकाता में 1960.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये रह गई है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके इलाके में गैस का सिलेंडर किस रेट पर मिल रहा है, तो आप घर बैठे इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी आईओसी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। इसके लिए https://iocl.com/Products/Indanegas.aspx इस लिंक को क्लिक करें।
वहीं घर में इस्तेमाल होने वाले बगैर सब्सिडी के 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1103.00 रुपये, मुंबई में 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129.00 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये का है।
ध्यान रहे कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की 1 तारीख और 15 तारीख को गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस समीक्षा के बाद रेट को लेकर फैसला किया जाता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित