Commercial gas cylinder became cheaper: पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की 1 तारीख और 15 तारीख को गैस सिलेंडर के रेट की समीक्षा करती हैं। इस समीक्षा के बाद पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडर के रेट तय करती हैं। आज 1 जून 2023 को समीक्षा के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी की घोषणा की है। वहीं हवाई ईंधन के दाम भी आज कम किया गया है।
आज पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 83.50 रुपये कम कर दिए हैं। आज गैस सिलेंडर के दाम में कटौती के बाद दिल्ली में यह रेट 1856.50 रुपये से कम होकर 1773 रुपये हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 1960.50 रुपये से कम होकर गैस सिलेंडर के दाम 1875.50 रुपये हो गए हैं।
इसके अलावा आज से मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम 1808.50 रुपये से कम होकर 1725 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 2021.50 रुपये से कम होकर 1937 रुपये हो गया है।
यहां पर याद रखने की बात है कि आज कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम कम हुआ है। यह सिलेंडर आमतौर पर होटलों या कैटरिंग आदि में इस्तेमाल होते हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आपके घर में जिस रेट पर गैस का सिलेंडर आ रहा है, अभी उसी दाम पर आता रहेगा।
इसके अलावा आज एटीएफ के दाम में भी कटौती कीक गई है। एटीएफ का इस्तेमाल हवाई जहाज करते हैं। आज एटीएफ के दाम में 1 किलो लीटर का दाम 6600 रुपये तक घटा दिया गया है। एटीएफ में इस गिरावट के बाद दिल्ली में अब यह 95935.34 रुपये के मुकाबले 89,303.09 रुपये में मिलेगा। वहीं मुंबई में अब एटीएफ 89348.60 रुपए प्रति किलोलीटर के मुकाबले 83,413.96 रुपये पर मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता मेंअब इसकी कीमत 95,963.95 रुपये होगी, वहीं चेन्नई में अब यह 93,041.33 रुपये प्रति किलोलीटर पर मिलेगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान