Gas cylinder became costlier : नए साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। पेटोलियम कंपनियों ने आज से गैस सिलेंडरों को महंगा कर दिया है। यह कीमत प्रति गैस सिलेंडर 25 रुपये बढ़ाई गई है। इसके चलते अब सभी शहरों में गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं। आइये जानते हैं कि किस शहर में गैस का सिलेंडर आज से कितना महंगा हुआ है।

Advertisement

2022 में 153.5 रुपये महंगा हुआ है गैस सिलेंडर

घरेलू गैस का सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 6 जुलाई 2022 को हुआ था। वहीं पिछले 1 साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों 153.5 रुपये बढ़ चुकी है। 2022 में मार्च में घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ी थी। इसके बाद मई में कीमत 50 रुपये और बढ़ी थी। मई महीने में दूसरी बार कीमत में 3.50 रुपये की बढ़त की गई थी। वहीं आखिरी बार जुलाई में कीमत को 50 रुपये बढ़ाया गया था।

Advertisement

जानिए गैस सिलेंडर का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें

गैस चूल्हे को हमेशा गैस सिलेंडर से ज्यादा ऊचांई पर रखें
रसोई में किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का उपयोग न करें
रात में रसोई का काम खत्म होने पर रेगुलेटर को बंद दें
गैस की गंध आने पर रेगुलेटर बंद करें और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें
इसके बाद तुरंत अपने वितरक को इसकी सूचना दें

आज कॉमर्शियल सिलेंडर का बढ़ा है रेट

आज यानी 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया है। इकसे बाद यह अब पूरे देश में 25 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फेरबदल नहीं किया है। इस कारण घरों में आने वाला गैस सिलेंडर का रेट वहीं बना रहेगा।

जानिए किस शहर में किस रेट पर अब मिलेगा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
  • दिल्ली : 1769 रुपये
  • मुंबई : 1721 रुपये
  • कोलकाता : 1870 रुपये
  • चेन्नई : 1917 रुपये
Gas Connection के साथ मिलता है ₹40 लाख तक का Insurance cover, कैसे ले सकते हैं फायदा? | Good Returns
जानिए घरेलू सिलेंडर किस रेट पर मिल रहा
  • दिल्ली : 1053 रुपये
  • मुंबई : 1052.5 रुपये
  • कोलकाता : 1079 रुपये
  • चेन्नई : 1068.5 रुपये