Gas cylinder becomes expensive from today: आज महीने का पहला दिन है और परसों यानी 3 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए चुनाव का परिणाम आना है। लेकिन वहीं सरकार ने आज गैस का सिलेंडर महंगा कर दिया है। 15 दिनों के अंदर ही यह गैस सिलेंडर के रेट में दूसरी बढ़ोत्तरी है। आज की इस बढ़त के बाद गैस सिलेंडरों के दाम 2000 रुपये के काफी करीब पहुंच गए हैं। गैस सिलेंडर के बढ़े हुए रेट आज से ही लागू भी कर दिए गए हैं।

Advertisement

आज सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देश के चारों महानगरों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली और मुंबई में 21 रुपये की बढ़त देखने को मिली है। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए पर आ गई है। इसके अलावा कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 रुपये बढ़ी है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 26.5 रुपये बढ़ी है।

Advertisement

  • दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1796.50 रुपये का मिलेगा। यह पहले 1775.50 रुपये का था।
  • कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1908 रुपये का मिलेगा। यह पहले 1885.50 रुपये का था।
  • मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1749 रुपये का मिलेगा। यह पहले 1728 रुपये का था।
  • चेन्नई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1968.50 रुपये का मिलेगा। यह पहले 1942 रुपये का था।

यह भी पढ़ें: देश के किसी भी शहर में गैस सिलेंडर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

हालांकि इस बार भी घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बदला है। घरेलू गैस सिलेंडर पहले के दाम पर ही मिलता रहेगा। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। वहीं मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 902.50 रुपये है। इसके अलावा चेन्नई घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये पर बनी हुई है।

Advertisement

इससे पहले 30 अगस्त 2023 को सरकार ने देशभर में सभी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मे फ्लैट 209 रुपये कम कर दिए थे। उसके बाद से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से फूड डिलीवरी से लेकर रेस्तरां और होटलों में मिलने वाले खाने के दाम पर इसका असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में रेस्तरां, होटल में मिलने वाला फूड महंगा हो जाता है। वहीं शादी-ब्याह के सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो शादी के बजट पर भी इसका खासा असर पड़ सकता है। शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल होने का नियम है।

Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल जहां घर में खाना पकाने इत्यादि में किया जाता है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और दुकानों इत्यादि में किया जाता है। इसी वजह से इन्हें कमर्शियल सिलेंडर कहा जाता है।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर आमतौर पर घरेलू गैस सिलेंडर से महंगे होते हैं। यह आकार में भी घरेलू गैस सिलेंडर से बड़े होते हैं। वजन के हिसाब से भी ये अलग होते हैं। घरेलू सिलेंडर में 14.2 किलो वजन में आते हैं, तो कमर्शियल सिलेंडर 19 किलो और 47.5 किलो वजन तक के आते हैं। घरेलू सिलेंडर पूरा लाल रंग का होता है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर नीले रंग का होता है। घरेलू गैस पर सब्सिडी मिलती है जबकि कमर्शियल गैस पर सब्सिडी नहीं दी जाती है।

Advertisement