Commercial gas cylinder: देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी एक जनवरी 2024 से 19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 2 रुपये की कटौती कर दी गई है। अब इस सिलेंडर के दाम दिल्ली में घटकर 1755 रुपये हो गया है। इससे पहले बीते 22 दिसंबर 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 30.50 रुपये की कमी की गई थी।
जानिए देश के महानगरों में 19 किलो वाले सिलेंडर कर नया दाम
एक महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है। अब दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1.5 रुपये कम होकर 1755.50 रुपये हो गया है। हालांकि कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत में 50 पैसे की तेजी देखने को मिली है, और कीमत 1869 रुपये हो गई है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपया सस्ता हुआ है और दाम 1708.50 रुपये पर आ गए हैं। वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.5 रुपये दाम कम हुए हैं और वहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1924.50 रुपये हो गई है। नए रेट आज से लागू कर दिए गए हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले
सरकारी ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी कीमतों में आखिरी बार बीते 30 अगस्त 2023 को बदलाव किया गया था। तब केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की सब्सिडी बढ़ाई थी। इससे दाम 200 रुपये घट गए थे।
अभी घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमतों की बात करें तो यह दिल्ली में 903 रुपये है, जबकि कोलकाता में इसका दाम 929 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसी तरह मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 902.50 रुपये का है तो चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 918.50 रुपये है।
कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर में होता है अंतर
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं। इसमें और घरेलू गैस सिलेंडर में बड़ा अंतर होता है। जहां तक घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल की बात है तो यह घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमामल होता है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों में होता है। इसका मतलब है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और दुकानों में होता है। घरेलू गैस सिलेंडर लाल रंग का होता है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर नीले रंग का होता है।
घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में सब्सिडी का अंतर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी होती है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं होती है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी का मकसद गरीबी रेखा से नीचे और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत के तौर पर सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। सब्सिडी की राशि प्रति सिलेंडर अलग-अलग होती है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों पर निर्भर करती है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं दी जाती है, क्योंकि यह माना जाता है कि उद्योग एलपीजी की पूरी लागत का वहन करने में सक्षम हैं।
आज पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बदले
पिछले साल मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है।
चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत