कॉग्निजेंट के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है क्योंकि कॉग्निजेंट अगले कुछ तिमाहियों में 7000 नौकरियों में कटौती करेगा और 6000 से अधिक कर्मचारियों को प्रभावित करते हुए अपने कंटेंट मॉडरेशन बिजनेस से बाहर निकल जाएगा, क्योंकि यह नौकरियों में कटौती के लिए रणनीतिक पुनर्गठन शुरू करता है।
दरअसल फेसबुक पर आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी करने वाली कंपनी कॉग्निजेंट ने फेसबुक के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का फैसला लिया है, कंपनी के इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी जा सकती है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि सकल कमी से लगभग 5,000 से 7,000 भूमिकाओं (कंपनी की कुल आबादी का लगभग 2%) की शुद्ध कमी की उम्मीद है।
आपको बता दें कि कंपनी के हेडक्वार्टर में पोस्ट अर्निंग कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्सपर्ट से बात करने के बाद कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह अपने 10000 से 12000 मध्यम से वरिष्ठ श्रेणी के कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करेगी। इसके बाद इनमे से 5000 नए कर्मचारियों को नए कौशल के साथ फिर से कंपनी में रखा जाएगा। कंपनी के एग्जक्युटिव की ओर से कहा गया है कि कंपनी के इस फैसले से तकरीबन 5000 से 7000 लोगों की नौकरी जाएगी जोकि कंपनी के 2 प्रतिशत कर्मचारी हैं।
कॉग्निजेंट सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक जैसे क्लाइंट्स के लिए अपने कंटेंट मॉडरेशन बिजनेस से भी बाहर निकल रहा है। कंपनी का मानना है कि इस काम से कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर फर्क पड़ता है, जिसकी वजह से कंपनी इस काम को बंद करने जा रही है। कंटेंट मॉडरेशन का बिजनेस बंद करने की वजह से दुनियाभर में कंपनी के 6000 कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। हालांकि कंपनी अपने अन्य सहयोगियों के साथ इन कर्मचारियों को दूसरी भूमिका देने के विकल्प की तलाश करेगी, लिहाजा इन कर्मचारियों को फिर से नौकरी मिल सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान