Cochin Shipyard Stock Price: देश की लीडिंग शिपबिल्डिंग एंड शिप रिपेयरिंग कंपनी कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के स्टॉक बीएसई पर 2% तक उछल गए हैं। इस तेजी के पीछे एक अहम वजह है। दरअसल, कंपनी को पोलस्टार मैरीटाइम लिमिटेड से एक अहम ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कोचिन शिपयार्ड दो ताकतवर टग बोट बनाएगा, जिनकी बोलार्ड पुल कैपेसिटी 70 टन होगी।
कोचिन शिपयार्ड को मिली ये ऑर्डर
कोचिन शिपयार्ड किसी भी ऑर्डर को नोटेबल तब मानता है जब उसकी वैल्यू ₹100 करोड़ से ₹250 करोड़ के बीच होती है। इस बार जो टग बोट्स का ऑर्डर मिला है, उनके डिलीवरी शेड्यूल भी तय कर दिए गए हैं। पहली टग बोट मई 2027 में और दूसरी सितंबर 2027 में कस्टमर को सौंपी जाएगी।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये टग्स उस डील के अलावा हुई हैं, जिसके तहत पहले ही कंपनी की सब्सिडियरी उदुपी कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (Udupi-CSL) को तीन 70 टन बोलार्ड पुल टग्स बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिल चुका है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि ये टग बोट्स Robert Allan Ltd. के डिजाइन पर तैयार की जाएंगी। Robert Allan एक ग्लोबल लेवल की फेमस डिजाइन फर्म है, जो हार्बर टग्स के डिजाइन में शामिल है। कोचिन शिपयार्ड और उसकी सब्सिडियरी Udupi-CSL ने भारत में बनने वाले टग्स की क्वालिटी और डिलीवरी टाइमलाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बनाने के लिए एक योजना के तहत काम शुरू किया है। फिलहाल, Udupi-CSL इस योजना के तहत शुरुआती प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।
कोचिन शिपयार्ड और Udupi-CSL मिलकर करेंगे काम
कंपनी ने बताया कि ये टग्स कोचीन शिपयार्ड और Udupi-CSL मिलकर तैयार करेंगे। इसके लिए दोनों के बीच वर्क-शेयर एग्रीमेंट हुआ है। इन टग्स में जापान की Niigata IHI Power Systems द्वारा बनाए गए दो मेन इंजन (1,838 kW के) और 2.7 मीटर साइज के प्रोपेलर लगाए जाएंगे।
सीएसएल ग्रुप (Cochin Shipyard Group) अब तक 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम के तहत चार टग बोट्स की डिलीवरी कर चुका है। कंपनी ने बताया कि नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ मौजूदा ऑर्डर बुक में कुल 18 टग्स और 2 ग्रीन टग्स शामिल हैं, जो अलग-अलग कंस्ट्रक्शन प्रोसेस में हैं।
कंपनी के शेयर्स में तेजी
बीएसई पर आज 30 जून को दोपहर 1:31 बजे कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयर 1.15% की बढ़त के साथ ₹2068.45 पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयर्स ने 46.98% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और एक साल में 31.97% का मोटा रिटर्न दिया है।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट