Coal India Financial Results: देश और दुनिया की सबसे बड़ी कोल कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने खराब वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कोल इंडिया बीते साल की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत घटा है। लाभ घटने का सबसे बड़ा कारण कर्मचारियों के वेतन संशोधन के चलते पड़ा वित्तीय बोझ है।
शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार कोल इंडिया ने बताया है कि मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में उसका सकल शुद्ध लाभ 5,527.62 करोड़ रुपये (8.98 रुपये प्रति शेयर) रहा है। वहीं एक साल पहले यानी मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह लाभ 6,715 करोड़ रुपये (10.86 रुपये प्रति शेयर) था। चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि के 29,985.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,161.44 करोड़ रुपये रही।
कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष के लिए 4 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी इससे पहले 15 रुपये प्रति शेयर और 5.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित दे चुकी है। इस प्रकार से पूरे साल के दौरान कंपनी का लाभांश 24.25 रुपये प्रति शेयर का हो गया है।
पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 28,125 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले 2018-19 में कंपनी ने 17,464 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कोल इंडिया ने वेतन संशोधन के लिए कर्मचारी यूनियनों के साथ वार्ता शुरू कर दी है। जहां कर्मी वेतन में 47 प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रहे हैं वहीं कंपनी ने 3 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने कहा कि गैर-कार्यकारी कर्मियों के वेतन में एक जुलाई, 2021 से संशोधन नहीं हुआ है। यूनियनों के साथ एक वेतन समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तिमाही में 5,870.16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यही कारण है कि शुद्ध लाभ में कमी आई है। वहीं इसकी तुलना में जनवरी-मार्च, 2022 में 475.28 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
वहीं इस मद में पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, कोल इंडिया ने 8,152.75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 1,080.97 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।
इसके अलावा कोल इंडिया का कोयला उत्पादन मार्च, 2023 की तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 22.41 करोड़ टन रहा। वहीं मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 18.02 करोड़ टन रहा था।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा