CNG rate news: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतें कम कर दी हैं। दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 78.09 रुपये हो गई है। वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश में ग्रीन गैस ने और मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर गैस (एमजीएल) ने कल सीएनजी के दाम ढाई रुपये घटा दिए थे।

Advertisement

दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के नए रेट

  • दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.09 रुपए प्रति किलोग्राम
  • नोएडा में सीएनजी की कीमत 78.70 रुपये प्रति किलोग्राम
  • ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत 78.70 रुपये प्रति किलोग्राम
  • गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 78.70 रुपये प्रति किलोग्राम
  • गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम

Advertisement

यूपी में कल सस्ती हुई थी सीएनजी

वहीं कल लखनऊ, उन्‍नाव, अयोध्‍या और आगरा में सीएनजी के दामों ढाई रुपये की कमी की गई थी। लखनऊ, उन्‍नाव और आगरा में जहां सीएनजी की नई कीमत 92.25 रुपये प्रति किलो हो गई हैं, तो अयोध्‍या में 92.35 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। अभी तक इसका दाम लखनऊ में 94.75 रुपये और अयोध्‍या में 94.85 रुपये प्रति किलो था।

Advertisement

ग्रीन गैस के सहायक प्रबंधक (मार्केटिंग) प्रवीन सिंह के मुताबिक, प्राकृति गैस की खपत बढ़ाने और हरित ईंधन अपनाने के राष्‍ट्रीय अभियान को गति देने के लिए दामों में कमी गई है। इससे पहले 2003 के अप्रैल में सीएनजी के दामों में कटौती की गई थी। लखनऊ में सीएनजी के दाम में पांच रुपये और पीएनजी के रेट में तीन रुपये की कमी की गई थी।

Advertisement

मुंबई में भी कल से सस्ती हुई सीएनजी

वहीं कल ही मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर गैस (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया था। कंपनी ने कहा है कि सीएनजी की उत्पादन लागत में कमी के कारण कीमतों में कटौती की गई है।

महानगर गैस लिमिटेड ने कीमतों को कम करने के पीछे प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी को जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ वक्त में सीएनजी के प्रोडक्शन कॉस्ट में कमी देखने को मिली है। ऐसे में इसका फायदा अब ग्राहकों को दिया जा रहा है।

Advertisement

एमजीएल ने यह भी कहा कि मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तर पर पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी 53 फीसदी और डीजल 22 फीसदी की बचत कराती है। कंपनी ने यह भी उम्मीद जताई है कि इस कटौती के बाद से परिवहन क्षेत्र में सीएनजी की खपत में इजाफा होगा, जिससे देश को हरित बनाने में भी मदद मिलेगी।

जानिए देश के सभी शहरों का सीएजी का लेटेस्ट रेट

  • बेंगलुरु 82.5 रुपये प्रति किलो
  • भरतपुर 92 रुपये प्रति किलो
  • देवास 92 रुपये प्रति किलो
  • फ़िरोज़ाबाद 92 रुपये प्रति किलो
  • हैदराबाद 93 रुपये प्रति किलो
  • मथुरा 95 रुपये प्रति किलो
  • मेरठ 81.58 रुपये प्रति किलो
  • मुंबई 73.5 रुपये प्रति किलो
  • एनसीआर 74.09 रुपये प्रति किलो
  • नई दिल्ली 74.09 रुपये प्रति किलो
  • रेवाडी 81.2 रुपये प्रति किलो
  • सोनीपत 86 रुपये प्रति किलो
  • अजमेर 84.44 रुपये प्रति किलो
  • अलाप्पुझा 86 रुपये प्रति किलो
  • अनंतपुर 90.5 रुपये प्रति किलो
  • बागलकोट 81 रुपये प्रति किलो
  • बांदा 84.42 रुपये प्रति किलो
  • बाड़मेर 85.5 रुपये प्रति किलो
  • बीजापुर 80 रुपये प्रति किलो
  • चामराजनगर 81.5 रुपये प्रति किलो
  • चेंगलपट्टू 84 रुपये प्रति किलो
  • चिकमगलूर 81 रुपये प्रति किलो
  • चित्रकुट 84.42 रुपये प्रति किलो
  • चित्तूर 90 रुपये प्रति किलो
  • कडप्पा 89.5 रुपये प्रति किलो
  • फ़तेहपुर 84.42 रुपये प्रति किलो
  • गाजियाबाद 78.70 रुपये प्रति किलो
  • गुलबर्गा 79.5 रुपये प्रति किलो
  • गुड़गांव 82.62 रुपये प्रति किलो
  • हमीरपुर 84.42 रुपये प्रति किलो
  • हमीरपुर 84.42 रुपये प्रति किलो
  • हापुड 81.2 रुपये प्रति किलो
  • हसन 81 रुपये प्रति किलो
  • हावेरी 80 रुपये प्रति किलो
  • जोधपुर 85.5 रुपये प्रति किलो
  • कैथल 82.93 रुपये प्रति किलो
  • काकीनाडा 93 रुपये प्रति किलो
  • कांचीपुरम 84 रुपये प्रति किलो
  • कानपुर देहात 84.42 रुपये प्रति किलो
  • कानपुर शहरी 84.42 रुपये प्रति किलो
  • करनाल 82.93 रुपये प्रति किलो
  • कोडागु 84 रुपये प्रति किलो
  • कोलार 80 रुपये प्रति किलो
  • कोल्लम 85 रुपये प्रति किलो
  • कोप्पल 80 रुपये प्रति किलो
  • महोबा 84.42 रुपये प्रति किलो
  • मांड्या 79.5 रुपये प्रति किलो
  • मुजफ्फरनगर 81.58 रुपये प्रति किलो
  • मैसूर 79.5 रुपये प्रति किलो
  • नेल्लोर 91 रुपये प्रति किलो
  • नोएडा 78.70 रुपये प्रति किलो
  • पाली 81.2 रुपये प्रति किलो
  • रायचूर 79.5 रुपये प्रति किलो
  • राजसमंद 84.44 रुपये प्रति किलो
  • रामनाथपुरम 74 रुपये प्रति किलो
  • शहीद भगत सिंह नगर 81.58 रुपये प्रति किलो
  • शिमोगा 80.5 रुपये प्रति किलो
  • तिरूपति 80 रुपये प्रति किलो
  • त्रिवेन्द्रम 86 रुपये प्रति किलो
  • उत्तर कन्नड़ 81.5 रुपये प्रति किलो
  • उत्तर कन्नड़ 81.5 रुपये प्रति किलो
  • वेल्लोर 85 रुपये प्रति किलो
  • विजयवाड़ा 93 रुपये प्रति किलो

यह भी पढ़ें: Yes Bank और Suzlon Energy: जानिए रेट बढ़ने में इन शेयरों की सबसे बड़ी बाधा, जानकर दिमाग चकरा जाएगा