CNG Price Update: एक बार फिर महंगाई ने लोगों को झटका दे दिया है। शनिवार से कई शहरों में सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। इससे आम लोगों के पॉकेट के ऊपर दबाव बढ़ने वाला है। सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। यह मूल्य वृद्धि घरेलू गैस आपूर्ति में कमी के कारण की गई है। वहीं, घरों में आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी (पाइप वाली प्राकृतिक गैस) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

इन शहरों में अब इतना हो गया है सीएनसी का रेट

Advertisement

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी का दाम एक रुपये किलो बढ़ाया गया है। नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत पहले 78.70 रुपये प्रतिकिलो थी अब एक किलो सीएनजी के लिए आपको 79.70 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, दिल्ली में अब तक सीएनजी 74.04 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी जो अब 75.09 रुपये प्रतिकिलो हो गई है।

Advertisement

इन शहरों में भी चेक करें सीएनजी के नए रेट

सीएनजी की कीमतों में कई शहरों में बदलाव किए गए हैं। हरियाणा के रेवाड़ी और उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में भी सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं। ये शहर आईजीएल द्वारा संचालित हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली और राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में भी सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं। रेवाड़ी में पहले सीएनजी की कीमतें अब 78.70 रुपये किलो से बढ़कर 79.70 रुपये किलो हो गई हैं. इसी तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में भाव 79.08 रुपये से बढ़कर 80.08 रुपये किलो पर पहुंच गए हैं। वहीं, राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में अब सीएनजी की बिक्री 81.94 रुपये प्रति किलो की जगह 82.94 रुपये प्रति किलो की दर से होगी।

Advertisement

आपको बता दें कि सीएनजी की कीमतें बढ़ने के कारण ऑटो, माल वाहक, टैक्सी और बस ऑपरेटरों द्वारा किराया बढ़ाने की मांग उठ सकती है।

इन शहरों में नहीं हुआ बदलाव

गुरुग्राम के मामले में खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि आईबीए ने इसी महीने सरकार से तेल और गैस विपणन कंपनियों द्वारा बायोगैस खरीदने के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम की निश्चित दर मांगी थी। संघ जल्द ही इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अन्य सिफारिशों के साथ ही बायोगैस की खरीद मूल्य तय करने के सुझाव को नवनियुक्त केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी के समक्ष रखेगा।

Advertisement

सीबीजी की खुदरा बिक्री मूल्य सीएनजी से जुड़ा है, जबकि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसका खरीद मूल्य सीएनजी के खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) से जुड़ा हुआ है और संघ ने यह भी जानकारी दी है कि पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण सीबीजी को 10-15 रुपये का प्रीमियम मिलना चाहिए।

आईजीएल ने आखिरी बार पिछले साल 14 दिसंबर को अपने सभी बाजारों में सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, मार्च में कीमत 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 24.09 रुपये कर दी गई थी।