नई दिल्ली: आम आदमी को बढ़ती महंगाई के बीच एक के बाद एक जोर का झटका लग रहा है। एक तो पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है आज एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत बढ़ने के बाद अब वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी और पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली गैस की कीमत में भी इजाफा किया गया है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो 2 मार्च 2021 की सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। आईजीएल ने बताया कि सीएनजी के दाम में 70 पैसे और पीएनजी की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 49.08 प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी मिलेगा।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बताया कि बढ़े हुए दामों के साथ पीएनजी की नई कीमत 28.42 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होगी। बता दें कि आज ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक महीने के भीतर चौथी बार बढ़े हैं। फरवरी 2021 से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी सभी सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों पर की गई है।
अमेरिका के टेक्सास में फरवरी के दौरान आए विंटर स्टॉर्म के कारण कच्चे तेल का उत्पादन घटा, जो अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है। अमेरिकी इनर्जी इंफोर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन की पिछले सप्ताह की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2020 के दौरान हर रोज औसतन 11.063 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन हुआ। यह हर रोज औसतन 58,000 बैरल की कमी है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में फिर तेजी दिखी। बता दें कि कल सोमवार सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। इससे आने वाले समय में भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।
शहर का नाम: बैंगलोर, सीएनजी: 50.50 रु
शहर का नाम: देवास, सीएनजी: 63.00 रु
शहर का नाम: फिरोजाबाद, सीएनजी: 60.75 रु
शहर का नाम: हैदराबाद, सीएनजी: 64.70 रु
शहर का नाम: मुंबई, सीएनजी: 47.90 रु
शहर का नाम: एनसीआर, सीएनजी: 42.70 रु
शहर का नाम: नई दिल्ली, सीएनजी: 42.70 रु
शहर का नाम: सोनीपत, सीएनजी: 53.25 रु
इससे पहले एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मार्च, 2021 को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 90.50 रुपए का इजाफा किया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग