नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में जो लोग कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए फैसला लेना आसान नहीं है। क्योंकि महंगा ईंधन जेब पर ज्यादा बोझ डालेगा। यदि आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास पेट्रोल और डीजल कार के अलावा दो विकल्प हैं। पहला इलेक्ट्रिक कार और दूसरा सीएनजी कार। इलेक्ट्रिक कार एक बढ़िया ऑप्शन है, जो पर्यावरण के लिए भी काफी बेहतर है। मगर इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी हैं। ऐसे में सीएनजी कार का ऑप्शन बढ़िया रहेगा। हम आपको यहां सस्ती और बेस्ट सीएनजी कारों की जानकारी देंगे।
मारुति सुजुकी वैगन आर एस-सीएनजी एक दमदार कार है। इस हैचबैक में आपको 998 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 60 पीएस की पावर जनरेट करता है। साथ ही ये 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। 5.52 लाख रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत से शुरू होने वाली इस हैचबैक में 60 लीटर का फ्यूल टैंक है। अच्छी बात ये है कि वैगनआर सीएनजी मॉडल 33.54 किमी / किग्रा का माइलेज दे सकता है।
यदि आप सीएनजी मॉडल में 7 सीटर कार चाहते हैं तो मारुति अर्टिगा से बेहतर ऑप्शन ही कोई दूसरा हो। ये एक फिटेड सीएनजी कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.14 लाख रु है। अर्टिगा के सीएनजी मॉडल में 1462 सीसी का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मौजूद है। कार का इंजन 103 बीएचपी पावर पर 138 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कार का सीएनजी वेरिएंट 26.2 किमी का माइलेज देता है।
हुंडई सैंट्रो के सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 6.57 लाख रु है। पेट्रोल और डीजल के अलावा सीएनजी कारों में हुंडई सैंट्रो का दाम काफी कम है। इस कार में आपको दमदार पावर और बेहतर ईंधन एफिशिएंसी मिलेगी। हैचबैक में 1086 सीसी का इंजन मौजूद है जो 60 पीएस की पावर और 86 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। सैंट्रो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट में 60 लीटर का टैंक है। ये कार 30.48 किमी / किग्रा का माइलेज दे सकती है।
ये भी एक हैचबैक कार है, जिसमें 998 सीसी का इंजन मौजूद है। कार का इंजन 60 पीएस की पावर और 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये है, जो 5.78 लाख रु तक जाती है। ये कार 31.76 किमी / किग्रा का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी की सीएनजी कारों में एस-प्रेसो एक अच्छा विकल्प है। ये एक मिनी-एसयूवी कार है, जिसमें 998 सीसी का इंजन है। कार का इंजन 60 पीएस की पावरऔर 78 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसमें 55 लीटर का फ्यूल दिया गया है। एस-प्रेसो के माइजेल की बात करें तो ये कार 31.2 किमी / किग्रा का माइलेज देती है। किसी पेट्रोल या डीजल कार का माइलेज कितना भी अच्छा हो, मगर बढ़ते दाम आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए इस समय सीएनजी कार बहुत शानदार ऑप्शन है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति