CNG Price Hike: आज से दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। इसके चलते इन इलाकों में रहने वालों को सीएनजी से चलने वाले वाहन को चलाना महंगा पड़ेगा। आज गुरुवार से दिल्ली, एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी का दाम 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा गया है।

Advertisement

हालांकि हरियाणा के रेवाड़ी में कीमत 1 रुपये कम की गई है। दिल्‍ली और एनसीआर में सीएनजी के दामों में बदलाव के संबंध में इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार बढ़ी हुई कीमतें 23 नवंबर की सुबह से ही लागू हो गई हैं।

Advertisement

आज की इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा में 1 किलोग्राम सीएनजी के लिए अब ग्राहकों को 81.20 रुपये देने होंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद एवं हापुड़ में सीएनजी का दाम 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावा रेवाड़ी में रेट 81.20 रुपये हो गया है।

Advertisement

वहीं इससे पहले अगस्‍त 2023 में भी इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस वक्त भी सीएनजी 1 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी की गई थी। हालांकि जुलाई में सीनएजी की कीमत घटाई गई थी।

सीएनजी वान का माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

टायर प्रेशर मेंटेन करें: सुनिश्चित करें कि आपकी कार के टायरों में ठीक से हवा भरी हुई है। कम हवा होने के कारण टायर रोलिंग प्रतिरोध को बढ़ा सकते हैं, जिससे फ्यूल एफीशियंसी कम हो सकती है। ऐसे में टायर प्रेशर मेंटेन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

Advertisement

सलीके से ड्राइव करें: अगर आप कार को पार्क कर रहे हैं या लंबे समय तक इंतजार कर रहे हैं, तो इंजन को चलते रहने देने के बजाय उसे बंद कर देना सबसे अच्छा है। निष्क्रिय गति से बिना किसी वास्तविक लाभ के ईंधन की खपत होती है। अपनी कार का वजन कम करने के लिए उसमें से अनावश्यक वस्तुएं हटा दें। अतिरिक्त वजन इंजन पर दबाव डालता है और कार का माइलेज कम कर देता है।

Advertisement

एयर फिल्टर और क्लच की स्थिति पर नजर रखें: अपनी सीएनजी कार के लिए अनुशंसित रखरखाव अनुसूची का पालन करें। सुनिश्चित करें कि एयर फिल्टर को नियमित रूप से साफ किया जाए या जरूरत पड़ने पर इसे बदला जाए। समय-समय पर ये भी जांचे कि कार का क्लच ठीक से काम कर रहा है, क्योंकि घिसा हुआ क्लच वाहन के माइलेज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Advertisement

वहीं यदि आप भी सीएनजी गाड़ी फिलिंग के लिए जाते होंगे तो आपको कार से नीचे उतर कर खड़े होने को कहा जाता होगा। कार में बैठ कर सीएनजी भरवाना आपके लिए जान का खतरा तक हो सकता है। सीएनजी कंप्रैस्ड गैस होती है तो कई बार ट्रैंप्रेचर के बढ़ने पर ये तेजी से फैल सकती है यानि इसका वॉल्यूम बढ़ सकता है। ऐसे में ये सीएनजी की टंकी को फाड़ कर बाहर आ सकती है। ऐसा होने पर तेज धमाका होगा और इसमें आग भी लग सकती है। यदि सीएनजी किट में कहीं पर लीकेज है जो आपको पता नहीं चल सका है वो फिलिंग के दौरान बढ़ सकता है। ऐसे में इस लीक से निकलने वाली गैस आग पकड़ सकती है। यही कारण है कि लोगों को सीएनजी भरवाते वक्त वाहन से उतरने को कहा जाता है।