नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम आज एक और उपलब्धि दर्ज होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में पांच बजट पेश किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार का यह पांचवां और अंतिम बजट होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपनी सरकार का 5वां और अंतिम बजट थोड़ी देर में पेश करेंगे। इस बजट के पेश होते ही उनके नाम एक रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो लगातार पांचवीं बार बजट पेश करेंगे। इससे पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता तथा राजनाथ सिंह भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, लेकिन कोई भी 3 बार से अधिक बजट नहीं पेश कर सके थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला बजट वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़, 2018-19 में 4.28 लाख करोड़, 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ और 2020-21 में 5.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। अब 2021-22 के लिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 5.5 लाख करोड़ किया है। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट हो होगा। इसका आकार 5.25 करोड़ से 5.50 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है। चुनावी वर्ष होने के चलते सरकार इस बजट के साथ अगस्त व दिसंबर में दो अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। इसमें गांवों में संपर्क मार्गों से अछूते 250 से अधिक आबादी वाले ग्रामीण बसावटों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की घोषणा हो सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान