MP Govt : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अगस्त को लगभग 10,000 से अधिक युवाओं से चर्चा करेंगे। सीएम चौहान इस दौरान प्रदेशभर से चुने गए जनसेवा मित्रों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इस दौरान पिछले 6 महीने से राज्य के हर ब्लॉक तक पहुंचकर जनसेवा कर रहे जनसेवा मित्र भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इस समय राज्य के सभी 52 जिलों के 313 ब्लॉक में लगभग 4695 जनसेवा मित्र काम कर रहे हैं। करीब 6 महीने की इनकी प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद इस कार्यक्रम का अगला चरण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए करीब इतनी ही संख्या में नए जनसेवा मित्र और जोड़े गए हैं।

Advertisement

जनसेवा मित्र जो पहले से कार्यरत है इनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है इसके साथ ही इनके मानदेय में भी इजाफा किया गया है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, सीएम 4 अगस्त को प्रदेशभर के इन सभी युवाओं से मुलाकात करने वाले हैं। सीएम जनसेवा मित्रों को नियुक्ति पत्र तथा कार्यकाल बढोत्तरी का प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा तैयार किए गए अनूठे प्रशिक्षण कार्य क्रम मुख्य मंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम में स्नातक और स्नातकोत्तर के 18 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को शामिल किया गया है।

Advertisement

सभी इंटर्न को हर महीने 8,000 रु का मानदेय भी दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फरवरी में शुरू हुआ था। इसके तहत करीब 4695 युवा कार्य कर रहे थे। अगले चरण में इतने ही युवाओं को और जोड़ा गया है यानी अब मुख्य मंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम के दूसरे बैच में कुल 9390 जनसेवा मित्र कार्य करेंगे।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, सीएम चौहान ने राज्य के 313 ब्लॉक में तैनात 4695 जनसेवा मित्रों का कार्य काल 6 महीने के लिए बढ़ाने के साथ ही उनका मानदेय भी अब 10,000 रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश शर्मा की तरफ से बताया गया है कि मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम को आकार देने की मंशा डेवललमेंट सेक्टर में फिनिशिंग स्कूल अवधारणा के जरिए से हाल के स्नातकों को कौशल संवर्धन को विकसित करना है। जिससे अंत्योदय सेवा वितरण और सीखने के साथ आय कमाने के साधन भी बन सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सहयोगी संस्थानों के साथ उच्च स्तर के प्रोफेशनल वातावरण का अनुभव भी हुआ है।