MP: मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना और प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में गैस रिफिल योजना के 219 करोड़ रु ट्रांसफर किए। लाभार्थी गैस रिफिल योजना के तहत 450 रु की दर से घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। 36 लाख महिलाओं को गैस रिफिल योजना के तहत लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि आज मैंने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना की 36 लाख 62 हजार बहनों को श्रावण मास में गैस सिलेंडर रिफिल 450 रु में उपलब्ध कराने हेतु 219 करोड़ रु की राज्य अनुदान राशि का अंतरण कर सभी बहनों को बधाई दी।
शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं की लाइफ में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। यह सुनिश्चित करना मेरी लाइफ का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस मिशन पर काफी अधिक वक्त से कार्य कर रहा हूं। सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया है।
प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं हैं, जैसे लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना आदि। जल्द ही आदर्श आचार संहिता लगने की उम्मीद के साथ, 4 अक्टूबर को ही मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर कर दी। इस योजना के लाभार्थियों में 1 करोड़ 31 लाख महिलाएं शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि वह जल्द ही बाकी को भी इस योजना से जोड़ेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान) नियम 1997 में संशोधन किया है।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव