MP : मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार 10 सितंबर को लाडली बहना योजना की चौथी किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डालेगी। इस बार लाडली बहना योजना का सीधा फायदा राज्य की करीब 1.31 करोड़ महिलाओं को मिलेगा।

Advertisement

प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा, मेरी लाडली बहनों को प्रणाम। 10 तारीख फिर से आ रही है और में इस बार ग्वालियर से लाडली बहनों के खातों में ठीक 2 बजे पैसा डालूंगा।

Advertisement

उन्होंने लिखा कि मेरी बहनों, आपकी लाइफ में खुशी लाना मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। उन्होने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप सुखी हों, आपका कल्याण हो, आपका जीवन सुख से आगे बढ़े, इसमें आपका भाई कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

मुख्य मंत्री चौहान ने कहा कि हमने इस बार की राखी बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाई है। प्रदेश से बहनों ने मेरे लिए तो लाखों राखियां भेजी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री ने कहा कि मैंने एक कमरे में राखियां और पत्रों को सहेजकर रखा है। उन्होंने कहा कि मैं कितना भाग्यशाली भाई हूं, जिसकी इतनी सारी बहनें हैं। मेरी जिंदगी का लक्ष्य मेरी बहनों आपकी जिंदगी में खुशी लाना है।

उन्होंने कहा कि मैं 10 सितंबर को ग्वालियर से ठीक दो बजे बहनों के खाते में पैसा डालूंगा। मेरी बहनों इसलिए 10 तारीख को अपने-अपने गांव और शहर में आप सभी एकत्रित होना। फिर हम चर्चा करेंगे।

Advertisement

सीएम चौहान ने कहा कि मुख्य मंत्री लाडली योजना के आगे मेरा अगला मिशन है, मुझे अपनी बहनों की आम दनी घर का कार्य करते हुए 10,000 रु महीना करना है। इसलिए अगर कोई बहन स्व सहायता समूह में नहीं है तो सम्मिलित हो जाएं। उन्होंने कहा कि हम कई तरह की गतिविधियां शुरू करेंगे और आमदनी बढ़ाएंगे।