MP Government : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सीएम शिवराज ने मंच से लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से तीसरी किस्त के 1,000-1,000 रूपये जारी किए। 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 209.59 करोड़ रु ट्रांसफर किए।
रीवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे बहनों की रक्षाबंधन को काफी खास बनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभवतः रक्षाबंधन के एक दिन पहले कोई बड़ी घोषणा करके बहनों को बड़ा उपहार दे सकते हैं।
मुख्य मंत्री शिवराज ने रीवा में आयोजित कार्यक्रम में विकास पर्व के अंतर्गत 161.35 करोड़ से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सीएम चौहान ने जिलेवासियों को विभिन्न सौगातें दीं।
सीएम शिवराज की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई सारे फैसले लिए गए हैं। सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत हर महीने एक हजार रु दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : PMSBY : 20 रु में मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस, जानिए डिटेल
सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि 27 अगस्त को राखी से पहले वह लाडली बहनों से टीवी के माध्यम से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान में आपको एक और उपहार दूंगा। हालांकि, उपहार क्या होगा। इसका सीएम ने खुलासा नहीं किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा प्रवास के दौरान शहर में जन दर्शन यात्रा भी की। कालेज चौराहा से शिल्पी प्लजा तक जनदर्शन मेगा रोड शो के दौरान नागरिकों में भारी उत्साह रहा। अस्पताल चौराहे पर जनदर्शन के दौरान सीएम चौहान ने लोगों पर पुष्प वर्षा की।
यह भी पढ़ें : Business Idea : गुलखैरा की खेती बना देगी मालामाल, जानिए कैसे शुरू करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग