Punjab: सीएम भगवंत मान ने पूरे प्रदेश में स्थापित स्कूल ऑफ एमिनेंस के 9वीं क्लास के विद्यार्थियों से ऑनलाइन के माध्यम से बात की। सीएम मान ने कहा कि इस स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास सुनिश्चित करना है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी बिना डरे खुल कर अपने विचारों को रखे। सीएम ने कहा कि अगर विद्यार्थियों को कोई कमी या फिर कोई शिकायत लगती है तो फिर वे इस बारे में जानकारी को साझा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार राज्य में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की प्रयास कर रही है। बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश के 23 जिलों में 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन स्कूलों का ध्यान विद्यार्थियों को कॉमर्स, इंजीनियरिंग, लॉ, एनडीए, यूपीएससी सहित 5 पेशेवर और प्रतियोगिता वाले कोर्स के लिए तैयार करने पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि मानक शिक्षा देने में यह स्कूल मील का पत्थर साबित होंगे। सीएम मान ने कहा है कि यह स्कूल के नतीजे स्कूल शिक्षा में नए युग का आगाज करेंगे।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल ऑफ एमिनेंस के अध्यापकों को सम्मानित करेगी। उन्होंने विद्यार्थीयों को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्थान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार इन विद्यार्थियों के लिए राज्य में अहम स्थानों पर इस स्टडी यात्राओं का भी प्रबंध करेगी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को राज्य की अमीर सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जानने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त वह पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों की तरक्की से भी अवगत होंगे। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास में भी काफी ज्यादा सहायता होने वाली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग