MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि सोयाबीन की फसल में कहीं भी नुकसान हुआ तो जल्द ही उसका सर्वे कराया जायेगा और राहत राशि प्रदान की जायेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य को समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनायेंगे।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रविवार को सीहोर जिले के मरदानपुर गांव में 46.22 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम शिवराज ने जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर वन मंत्री विजय शाह और सांसद रमाकांत भार्गव भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि जनमानस का असीम आशीर्वाद राज्य के विकास और लोगो के जनकल्याण की योजनाएं बनाने की शक्ति देता हैं। सीएम ने कहा कि इसी कारण विकास के लिये सरकार को धन की कमी नही होती।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मरदानपुर से लगी 6 पंचायतों में दो-दो विकास कार्य के अलावा, मरदानपुर में
सीसी रोड, नाली, जिम सहित मंगल भवन, मछुआरा भवन भी मंजूर करने की घोषणा की।
सीएम शिवराज ने आयुष्मान कार्ड और लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र प्रदान किये। उन्होंने इससे पहले 4.87 करोड़ रु के निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 41.35 करोड़ रु के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
उन्होंने ग्राम मरदानपुर में 4.87 करोड़ रु की लागत से घाट रिटेनिंग वॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। सीएम ने 30 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मट्ठागांव वन विकास नर्सरी चांदीकछार से नहलाई होते हुए मट्ठागांव नहर पुलिया तक सीसी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
सीएम शिवराज ने 2 करोड़ 42 लाख 37 हजार रूपए की लागत से ग्राम मोगरा से ग्राम सेमरिया नहर तक सड़क निर्माण, करोड़ 41 लाख की लागत से ग्राम बरखेडा से बेहराखेडी सड़क आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव