MP: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खरगोन सहित पांच जिलों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने खरगोन में अपनी योजनाओं को जनसभा को गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना मेरी जिंदगी का पहला लक्ष्य है। उन्होंने इस दौरान मंच से अपनी सभी योजनाओं को 1-1 कर के आम लोगों को बताया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में 3 हजार 673 करोड़ रु के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

Advertisement

प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने मंच से कहा शादी नहीं होने के वजह से जो बहनें इस योजना में छूट गई हैं, उन्हें भी इसका फायदा दिलाया जाएगा।

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य बहनों की आमदनी स्वयं सहायता समूहों के जरिए से हर महीने 10,000 रु करने का है। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों के लिए सीएम लाडली बहना आवास योजना प्रारंभ की गई है। सीएम शिवराज ने कहा कि उसमें बहनों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। आने वाले 3 वर्ष में इस योजना में सभी बहनों के मकान बना दिए जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिना जमीन का नहीं रहेगा। जिनके पास रहने की जमीन नहीं है उन्हें जमीन का पट्टा देकर मालिक बनाया जाएगा।

पिछले दिनों खरगोन जिले में आई बाढ़ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे किया जाएगा और उसकी भरपाई की जायेगी। जिन लोगों के घर टूट गए या डूब में आ गए हैं उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा।

Advertisement

सीएम ने कहा कि खरगोन जिले को 3 हजार 673 करोड़ रु के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें 1 हजार 386 करोड़ रुपये की झिरन्या उद्ववहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन और 515 करोड़ रु की बिस्टान उद्ववहन सिंचाई योजना का लोकार्पण भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि खरगोन को मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिली है। खरगोन में नवग्रह लोक और महेश्वर में माँ अहिल्या लोक का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि खरगोन की सड़कों का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ भी बनाया जाएगा।

Advertisement