Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में करीब 120 करोड़ रु की लागत की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Advertisement

इसमें 52 करोड़ 22 लाख रु की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। वहीं, 68 करोड़ से ज्यादा की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस अवसर पर राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये।

Advertisement

इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने कई सारी घोषणाएं भी की। जिसमें रो नदी पर पुल का निर्माण, सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी का निर्माण, सिडकुल क्षेत्र में राजा बिस्कुट कम्पनी के पास नालों का निर्माण कराकर बड़े नाले से जोड़ा जायेगा की घोषणा की।

इसके साथ ही सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण कार्य किया जायेगा, बहादरा औद्योगिक सिडकुल क्षेत्र की आंतरिक सड़कों का लोक निर्माण विभाग के जरिए से करवाया जाएगा, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना, सिडकुल क्षेत्र के नालों की साफ सफाई और रख रखाव की व्यवस्था की जायेगी आदि की घोषणा शामिल हैं।

Advertisement

सीएम धामी ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि ये योजनायें क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगी। ये योजनायें उत्तराखंड के सम्पूर्ण विकास के संकल्प को पूरा करने में भी काफी सहायता करेंगी।

उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा ये अभियान जो गरीबों को अपना पक्का घर देने का हैं। यह केवल एक सरकारी योजना सिर्फ नहीं है, बल्कि ये उत्तराखंड के एक-एक वंचित को इस बात की भरोसा दिलाने की प्रतिबद्धता है कि सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।

Advertisement

सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि पीएम के नेतृत्व में भारत में पिछले 9 सालों में लगभग 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं, इन घरों में करीब 70 फीसदी घर महिलाओं के नाम पर हैं।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम आवास योजना के अन्तर्गत भवनों की प्रतीकात्मक चाबी लाभार्थियों को सौंपी, भवनों का निरीक्षण किया तथा एनिमल एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement