UP : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में संचालित अवैध टैक्सी, बस और रिक्शा स्टैंड को लेकर बड़ा फरमान जारी किया है। सीएम योगी ने राज्य में इस तरह के अवैध टैक्सी स्टैंडों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिए है।

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मंगलवार को किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि राज्य के किसी जनपद में अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होना चाहिए।

Advertisement

राज्य में चल रहे इस तरह के स्टैंड अवैध वसूली होने को बढ़ावा देते हैं। यह वसूली समाज विरोधी कार्य में इस्तेमाल होती हैं। जहां पर भी ऐसे स्टैंड संचालित हो रहे है, उन्हें तुरंत बंद कराया जाएं।

उत्तर प्रदेश में जाम की समस्या और अवैध वसूली की समस्या को देखते हुए सीएम ऑफिस की तरफ से यह कदम को उठाया गया है।

Advertisement

अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि इन अवैध बस स्टैंड, टेक्सी स्टैंड और रिक्शा स्टैंड को तत्काल ही प्रभाव से बंद किए जाए। इतना ही नहीं इसके साथ ही ठेकेदारों को टैक्सी स्टैंड के लिए अलग से जगह को निर्धारित करने का भी निर्देश दिया है।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से छोटे शहर या फिर बड़े शहर में ई रिक्शा की परेशानी को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री कार्यालय ने सभी जिलों में ई-रिक्शा के लिए अलग से रूट को निर्धारित करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बिना रूट तय हुए ही राज्य की सड़कों ई-रिक्शा दौड़ रहे है। बता दें, कि ई-रिक्शा के वजह से हर जनपद के प्रमुख चौराहों पर सामान्य तौर पर जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है।

अगर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ई-रिक्शा के लिए अलग से रूट निर्धारित होता है, तो फिर जाम लगने की समस्या कम हो सकती है।

Delhi में फिर आने जा रहा सस्ते मकानों का ऑफर, जानें DDA की क्या है तैयारी?
Advertisement