Punjab : सीएम भगवंत मान ने नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम मान ने इस दौरान सभी पटवारियों को बधाई दी। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आज का दिन काफी खास है क्योंकि इतने अधिक नौजवान पटवारी बनकर निकले हैं।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने पटवारियों की नई भर्ती के लिए भी जल्द विज्ञापन जारी किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पटवारी केवल एक नौकरी नहीं हैं बल्कि वह गावों की सरकार होती हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों में जमीन जयदाद से जुड़े करीब सभी मामले पटवारियों के पास ही आते हैं। ऐसे में वे पूरी मेहनत और पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।
सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित थियेटर में आयोजित एक कार्यक्रम में पटवारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं पंजाब में पिछले 40 वर्षों का फैसला है।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी युवाओं का तो सपना होता ही है इसके साथ ही उनके माता पिता का भी काफी बड़ा सपना होता है। उन्होंने कहा कि मां-बाप बच्चों के लिए सरकारी नौकरियों के सपने बुनते हैं। आज वो सपना पूरा हो रहा है।
सीएम ने साझा की थी जानकारी
इससे पहले राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने मोइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि मैं आपके साथ एक बेहद ही अच्छी खबर साझा कर रहा हूं। हमने 8 सितंबर को एक बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रखा है। जिसमें 710 नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
उन्होंने लिखा था कि जल्द ही पटवारियों के नए पदों के लिए भी विज्ञापन जारी होंगे। उन्होंने लिखा था कि उम्मीद है नए हाथों में नई कलम होगी वे एक नया भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाएंगे। लोगों को कठिनाइयां नहीं होने देंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान