नई दिल्ली, जुलाई 7। बुधवार 6 जुलाई को चीनी दूतावास ने भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से बार-बार चीनी कंपनियों के परिसरों में जो जांच हो रही हैं। उस पर नाराजगी जाहिर की है। चीनी दूतावास ने कहा कि इससे चीनी कम्पनियो का भारत में काम काज प्रभावित हो रहा है, और उन कम्पनियो की छवि भी भारत में ख़राब हो रही है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो और कुछ उससे संबंधित कंपनियों के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 44 स्थानों पर 5 जून को छापे मारे थे। सीबीआई पहले ही वीवो के खिलाफ लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच में लगी है। जांच एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के सेक्शंस के तहत यह छापेमारी की थी।
ये छापे वीवो मोबाइल कम्युनिकेशंस और अन्य चायनीज कंपनियों से संबंधित दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में मारे गए थे। चीनी दूतावास का कहना हैं कि, भारत सरकार द्वारा जो छापे मारे जा रहें हैं कारोबारी माहौल के सुधार में वह भी बाधा डालते हैं। और 'भारत में निवेश और परिचालन के लिए चीनी कंपनियों सहित अन्य देशों की कंपनियों के भरोसे को कम करते हैं।
चीनी दूतावास के स्पोक्समैन और काउंसलर वांग शिओजियान ने एक बयान में कहा हैं, 'चीन-भारत की आर्थिक और व्यापारिक सहयोग का मूल परस्पर लाभ है। हाल ही में की कार्रवाई को सरकार के चीनी कंपनियों पर सख्ती करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। और मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी जैसे कार्यों में लिप्त कंपनियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
जांच घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि चीन बेस्ड कंपनियों के खिलाफ जारी जांच के तहत कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए वीवो मोबाइल कम्युनिकेशंस (वीवो मोबाइल कम्युनिकेशन ) की स्थानीय यूनिट रडार पर है। वीवो के मामले में इस वर्ष अप्रैल में जांच शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या वीवो की तरफ से फाइनेंशियल्स की जानकारी देने में अनियमितताएं की गई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग