China GDP Growth : चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर ताजा आंकड़े सामने आए हैं। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में चीन की जीडीपी ग्रोथ 3.9 प्रतिशत रही। इसको लेकर सोमवार को आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए हैं। तीसरी तिमाही के लिए चीन की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े अनुमानों से बेहतर रहे हैं। ये आंकड़े राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के एक दिन बाद पेश किए गए।
Tips & Tricks : सेल, ऑफर और डिस्काउंट के बावजूद दिमाग लगा कर करें शॉपिंग, ये बातें आएंगी काम कमजोर आंकड़ों का था अनुमान पिछली तिमाही के आंकड़े बेरोजगारी बढ़ रही
चीन को पिछले हफ्ते ही तीसरी तिमाही के ग्रोथ आंकड़े जारी करने थे। मगर इनमें देरी की गयी। इसके लिए कई आर्थिक संकेतकों के साथ-साथ देश की कम्युनिस्ट पार्टी की पांच वर्षीय कांग्रेस के लिए नेताओं का बीजिंग में इकट्ठा होना शामिल रहा। 2020 के बाद से चीन की अर्थव्यवस्था के सबसे कमजोर आंकड़े पेश करने का अनुमान लगाया गया था। अल में इसकी अर्थव्यवस्था कोविड-19 प्रतिबंधों और रियल एस्टेट संकट से प्रभावित रही है।
पिछली तिमाही में, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट पिछले वर्ष की तुलना में 0.4 प्रतिशत तक गिर गई, ये 2020 के बाद से इसका सबसे खराब प्रदर्शन रहा। देश ने 2022 की पहली तिमाही में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। सोमवार के डेटा, जो कि निर्धारित समय से छह दिन बाद सामने आया, में चीन की ग्रोथ रेट एएफपी द्वारा किए गए विशेषज्ञों के एक पैनल के सर्वे से अधिक रही, जिसमें अनुमानित 2.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।
हालाँकि लेटेस्ट आंकड़ों में चीन में एक नयी समस्या सामने आई है। आंकड़ों में सामने आया कि पिछले महीने से बेरोजगारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ये एक आंकड़ा है, जिसका जिम्मेदारी अधिकारी महामारी को मानते हैं। कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चीन अपने 2022 के विकास लक्ष्य (लगभग 5.5 प्रतिशत) को हासिल करने के लिए संघर्ष करेगा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2022 के लिए इसकी ग्रोथ रेट का अनुमान घटा कर 3.2 प्रतिशत और अगले वर्ष के लिए 4.4 प्रतिशत कर दिया है। एएफपी के विशेषज्ञों के पैनल ने 2022 में तीन प्रतिशत की औसत वृद्धि की भविष्यवाणी की, जो 2021 में देखी गई 8.1 प्रतिशत से काफी कम है। यह 2020 को छोड़ कर बीते चार दशकों में चीन की सबसे कमजोर विकास दर के बराबर होगा। 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस की शुरुआत से प्रभावित हुई थी।More Articles