UP: उत्तर प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर राज्य के मुख्य‌ मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गुरुवार को इस संबंध में शासन स्तर से भी कमिश्नर और डीएम के लिए पर्याप्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता की तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी मंडल और जिलों में पर्याप्त मात्रा में ट्रांस्फार्मर और केबल उपलब्ध हैं या नहीं इसकी मॉनिटरिंग रोजाना करेंगे।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके साथ ही जनता की तरफ से जो शिकायत मिल हैं उन शिकायतों का निस्तारण वक्त पर हो रहा है या नहीं हो रहा है। इसकी भी मॉनिटरिंग रोजाना की जाएगी।

शासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी इजाफा हो रहा है। कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की सबसे अधिक मांग 26,266 मेगावाट पहुंच गयी थी।

Advertisement

मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस वजह से दिशा निर्देश जारी किए गए है। ताकि आम लोगों, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होती रहे।

दिशा निर्देशों के अनुसार, जनपद और मण्डल स्तर रोजाना समीक्षा कर ली जाए कि जो बिजली की आपूर्ति है वो रोस्टर के मुताबिक हो रही है या फिर नहीं हो रही है। अगर कही कोई लोकल लोकल फाल्ट हुई है, तो फिर उसको वक्त पर ठीक कराया गया है कि नहीं।

Advertisement

इसके साथ ही रोजाना इसकी भी समीक्षा की जाएगी कि बिजली की शिकायतों के लिए पॉवर कॉरपोरेशन के टोल पर आम लोगों के द्वारा दर्ज की गई शिकायत का वक्त पर निस्तारण हो रहा है या शिकायत का वक्त पर निस्तारण नहीं हो रहा हैं। इसके साथ ही स्टोर में पर्याप्त मात्रा में जरूरी केबल या अन्य सामग्री उपलब्ध हैं या उपलब्ध नहीं हैं।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
Advertisement