UP : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर में शहीद हुए आलोक राव को श्रद्धांजली देने के साथ ही जिले की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की है।

Advertisement

मणिपुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में चंदौली के आलोक राव शहीद हुए है। शहीद हुए आलोक राव को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार के लिए 50 लाख रु का ऐलान है और साथ ही सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

Advertisement

आलोक राव चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव के रहने वाले थे। आलोक राव असम रायफल के जवान थे। आलोक राव की इन दिनों मणिपुर में तैनाती थी। जहां 10 मई को आलोक और उनके साथियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी।

मुठभेड़ के दौरान वह गोली लगने के वजह से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था लेकिन लगभग 1 सफ्ताह के इलाज के बाद वे गुजर गए है।

Advertisement

मुठभेड़ में शहीद आलोक राव का पार्थिव शरीर विशेष विमान से मणिपुर से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। यह सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी है। जिसके साफ ही उनका पार्थिव शरीर चंदौली के लिए रवाना हो गया।

आलोक राव के शहीद होने पर सीएम योगी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने ट्विट में लिखा कि मणिपुर में कर्तव्य का पालन के दौरान शहिद हुए चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव के निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव को विनम्र श्रद्धांजलि!

Advertisement

उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा इसके आठ संबंधित जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद आलोक राव के नाम पर किया जाएगा। राज्य सरकार हर स्थिति में शहीद के परिजनों के साथ है।

Government Scheme : बिना पैसे लगाए पेंशन पाने का मौका, जानिए आवेदन करने का तरीका | GoodReturns
Advertisement