MP : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना पहुंचे। यह पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को कई सौगातें दी। यह पर उन्होंने वेंकटेश लोक मूर्तियों का अनावरण भी किया।
प्रदेश के मुख्य मंत्री ने अनावरण के बाद किसान सम्मेलन में शामिल हुए। साथ ही सीएम चौहान ने 1 हजार 114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। जिसमें राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में 72 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के 1560 करोड़ का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के 30 लाख दावों में 1058 करोड़ रु किसानों के खातों में जारी किए गए। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 लाख 30 हजार परिवारों को पट्टों का वितरण भी किया।
इसके अंतर्गत सीएम आवास भू-अधिकार योजना (ग्रामीण) के 75,000 पट्टे हितग्राहियों को प्रदान किए गए। वही, सीएम नगरीय भू-अधिकार योजना के 5711 और स्वामित्व योजना के 3 लाख 50 हजार पट्टे हितग्राहियों को प्रदान किए गए।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1117.58 करोड़ की लागत के 127 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया।
इसके अंतर्गत 959.37 करोड़ रु के 40 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया और 157.84 लाख रु के लागत के 87 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जैसा विकास बीजेपी ने किया है। कांग्रेस ने वैसा कभी नहीं किया है। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं दिन भर लोकार्पण कर रहा हूं। राज्य में विकास की गंगा बह रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि हमारे पास विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव