MP : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट में राज्य के पहले राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी और स्व सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया। इसमें स्वच्छता सामग्री, खाद्य पदार्थ, वस्त्र एवं अन्य वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 43 रूरल मार्ट संचालित किए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, आजीविका मार्ट भोपाल हाट परिसर 49 लाख 34 हजार रु की लागत से निर्मित किया गया है। इसमें सभी 53 जिलों के स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचा जाएगा। इससे सीधे सहायता समूह की महिलाओं को लाभ होगा। इससे सहायता समूह की महिलाओं की पहुंच सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक बनेगी।
इसमें विभिन्न जिलों के उत्पादों के वितरण के लिए मध्य प्रदेश में 43 रूरल मार्ट संचालित है। राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट इन सभी और मार्ट का समन्वय केंद्र बनकर उभरेगा। तकनीक सहायता पतंजलि आयुर्वेद प्रदान करेगा। इससे आजीवीका ब्रांड के उत्पादों के मानकीकारण में मदद मिलेगी और मार्केटिंग में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजधानी भोपाल की महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. एल. बेलवाल सहित विभाग अधिकारी, स्व सहायता समूह के सदस्य और आम नागरिक उपस्थित रहें।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि हमारी कोशिश है कि आजीविका मिशन से जुड़कर हर बहन की मिनिमम कमाई हर महीने 10 हजार रु हो जाए।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि हमारी जिन बहनों के नाम प्रधान मंत्री आवास योजना में छूट गए हैं, उन्हें मुख्य मंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में पक्के मकान बनाकर दूंगा।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव