Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को लुधियाना कमिशनरेट पुलिस की एक मोबाइल ऐप ट्रैफिक हॉक्स लॉन्च की। यह मोबाइल ऐप पुलिस और नागरिकों के दूरी को भरने, ट्रैफिक से संबंधित शिकायतों और निपटारों के लिए एक बेहतर तरीकों से इस्तेमाल करने योग्य मॉड्यूल को पेश करती है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि यह ऐप लुधियाना ट्रैफिक पुलिस की एक बड़ी नागरिक केंद्रित पहल है। सीएम ने कहा कि कोई भी नागरिक इस ऐप को डाउनलोड करके मोबाइल नंबर या ईमेल के द्वारा लॉगिन कर सकता है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि उपभोक्ता अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस के द्वारा एक नए अकाउंट को भी बना सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी तरह की ट्रैफिक से संबंधित उल्लंघना के सबूत को प्रदान करके ट्रैफिक उल्लंघना की शिकायत को भी दर्ज करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि आप ऐप में खिंचीं गई फोटो के अनुसार उपभोक्ता के जीपीएस कोआर्डीनेटस को अपने संबंधित अधिकारियों तक भेज देगी। जिससे शिकायत करने वाले उपभोक्ता की रियल लोकेशन को ट्रैक कर सकेंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस ऐप में सड़क बनाने के वजह से, सड़क की मरम्मद के वजह से और अन्य वजहों से ट्रैफिक जाम जैसी सभी घटनाओं को देख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता हादसा होने सम्बन्धी विकल्प का चयन करता है और सम्बन्धित घटना के जानकारी को प्रदान कर करता है तो ऐप ऑटोमेटिक अपने आप सम्बन्धित स्थान की जीपीएस कोआर्डीनेटस अधिकारियों को भेज देगी।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि अन्य टैब्स पर उपभोक्ता अपने स्थान के मुताबिक नक्शे पर
नजदीक अधिकारी को भी देख सकते हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता किसी की भी सहायता के लिए उनके साथ संपर्क कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग