Chhaava Box Office Day 1: वैलेंटाइन डे पर विक्की कौशल की नई पिक्चर "छावा" दहाड़ रही है. बॉक्स ऑफिस पर गजब का जोश देखने को मिल रही. 14 फरवरी को रिलीज हुई यह ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में हैं.
थिएटर में छाए विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में फिल्म "छावा" (Chhaava) बनी है, जो मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर है. विकी कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका निभाई है. वहीं, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है.
बॉक्स ऑफिस की सफलता
अपने पहले दिन, "छावा" ने 32.51% की ऑक्यूपेंसी रेट हासिल की है, जो अक्षय कुमार की "स्काई फ़ोर्स" और हिमेश रेशमिया की "बैडऐस रवि कुमार" से आगे निकल गई. इसके मुकाबले "स्काई फ़ोर्स" की सुबह की ऑक्यूपेंसी 10.29% थी और "बैडऐस रवि कुमार" की 13.09% थी. फिल्म ने अपने सुबह के शो में बड़ी संख्या में दर्शकों खींचा.
पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए "छावा" ने विक्की कौशल (Vicky kaushal) की पिछली फिल्मों से अच्छा परफॉर्म किया. उनकी पिछली बेस्ट ओपनर "बैड न्यूज़" थी, जिसने 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया था. उसके बाद "उरी" थी, जिसने 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया. इस साल की बात करें तो "इमरजेंसी" जैसी फिल्मों ने 2.5 करोड़ की कमाई की, जबकि "स्काई फोर्स" और "देवा" ने 12.25 करोड़ और 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
बॉक्स ऑफिस पर छावा का जलवा
सैकनिल्क के ट्रेंड के मुताबिक "छावा" को पहले दिनकरीब 31 करोड़ रुपए की कमाई करने की उम्मीद है. क्योंकि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए कोई कंपीटिशन नहीं दिख रही है, जिससे इसे अच्छा परफॉर्मेंस करने के लिए पर्याप्त जगह मिल रही है.
"पुष्पा 2" की सफलता के बाद "छावा" बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में एक और संभावित रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म के रूप में उभरी है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग