नई दिल्ली, सितंबर 17। रिजर्व बैंक ने हाल ही में मुद्रास्फिती को काबू करने के लिए रेपो दरो में बढ़ोत्तरी की थी। रेपो दरों में बढ़ोत्तरी के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बढ़ोतरी के बाद बैंक अब एफडी अब पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रिटर्न देने लगे हैं। ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद भी छोटी बचत योजनाएं अभी भी एफडी के मुकाबले आकर्षक रिटर्न दे रही हैं।

Advertisement

बैंको से बेहतर है ब्याज दर

नागरिकों को पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और सुकन्या समृद्धि खाता योजना सहित छोटी बचत योजनाओं पर वर्तमान में 7.6 प्रतिशत तक ब्याज मिल रही है। वहीं अगर एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर की बात करें तो पीएनबी, एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बैंक इसपर लगभग 6 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement
क्या है छोटी बचत योजनाएं

सरकार द्वारा लोगों को नियमित निवेश के प्रोत्साहित करने के लिए लघु बचत योजनाएं की शुरूआत की गई है। इन योजनाओं में डाकघर बचत जमा, 1-3 साल की सावधि जमा और 5 साल की आवर्ती जमा शामिल हैं। इनमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसे सेविंग सर्टिफिकेट निवेश योजना भी शामिल हैं। इन योजनाओं में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय खाता भी इन योजनाओं के अंतर्गत आता है।

स्माल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर

सरकार छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा तिमाही आधार पर करती है। सरकार ने ब्याज दरों को 30 जून को पिछली समीक्षा में अपरिवर्तित रखा था।

पोस्ट ऑफिस में डाकघर बचत जमा पर प्रति वर्ष 4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 1-3 साल की जमा अवधि के सावधि जमा पर वर्तमान में प्रति वर्ष 5.5 प्रतिशत की पेशकश हैं। पोस्ट आफिस पांच साल की सावधि जमा सालाना 6.7 फीसदी का रिटर्न दे रही है। पांच साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर सालाना 5.8 फीसदी ब्याज मिल सकता है।

मंथली इनकम 6.6 फीसदी का मील रहा है ब्याज

इस महीने के आखिरी तक ब्याज दरों में संशोधन की उम्मीद है। जून 2022 तिमाही के अंत में पिछली समीक्षा में, सरकार ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा था। 'वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरें, 1 जुलाई, 2022 से शुरू होकर 30 सितंबर, 2022 को समाप्त होने वाली, पहली तिमाही (1 अप्रैल) के लिए अधिसूचित दरों से अपरिवर्तित रहेंगी।

फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें

कई बैंकों ने जमाओं के साथ-साथ ऋणों पर अपनी ब्याज दर को संशोधित किया है। 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर, भारतीय स्टेट बैंक एफडी पर 2.90 प्रतिशत से 5.65 प्रतिशत तक के ब्यजा दर की पेशकश कर रहा है। अन्य बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6 प्रतिशत तक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।